'दादा' से राजकुमार राव की पहली झलक जारी, सौरव गांगुली के अंदाज में आए नजर
क्या है खबर?
राजकुमार राव पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' को लेकर लंबे समय से चर्चा बटोर रहे हैं। आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म से उनकी पहली आधिकारिक झलक को जारी कर दिया है। पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान भी हो गया है। बता दें, गांगुली 6 जुलाई को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास अवसर पर निर्माताओं ने उन्हें बधाई देते हुए फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।
पोस्टर
गांगुली के शर्टलेस पल को रीक्रिएट करते दिखे राजकुमार
पोस्टर में राजकुमार को शर्टलेस अंदाज में दर्शाया गया है। उनके चेहरे पर उत्तेजित और उत्साह का भाव है। यह लुक गांगुली द्वारा 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी से शर्ट लहराकर जश्न मनाने के प्रसिद्ध दृश्य का जश्न मनाता है। फिल्म का निर्देशन विक्रम आदित्य मोटवाने ने किया है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग निर्माता हैं। यह 14 मई, 2027 काे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
RAJKUMMAR RAO IN & AS 'DADA- THE SOURAV GANGULY STORY' – FIRST LOOK OUT – RELEASE DATE LOCKED… The first look poster of #Dada - The Sourav Ganguly Story, featuring #RajkummarRao, has been unveiled today on the occasion of #SouravGanguly's birthday.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 8, 2026
The makers have also… pic.twitter.com/TkDEjRz1c5