विप्रो 10,000 कर्मचारियों को एंथ्रोपिक के AI टूल का देगी प्रशिक्षण
टेक्नोलॉजी
विप्रो अगले 1.5 साल में अपने 10,000 कर्मचारियों को एंथ्रोपिक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल क्लाउड पर प्रशिक्षित करने की तैयारी में है।
यह पहल बेंगलुरु में उनके नए 'सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फोर एप्लाइड AI' का हिस्सा है। इसका मकसद फाइनेंस, HR और सेल्स जैसे रोजमर्रा के कामों में क्लॉड को शामिल करके कामकाज को और ज्यादा तेज और आसान बनाना है।
TCS ने भी की थी घोषणा
विप्रो का यह कदम टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के 11 जून को किए गए ऐलान के बाद आया है। उसने भी उसी दिन 50,000 कर्मचारियों को इसी टूल पर प्रशिक्षित करने की घोषणा की थी।
इससे साफ पता चलता है कि भारत का 315 अरब डॉलर (करीब 30,000 अरब रुपये) का IT सेक्टर कितनी तेजी से ऑटोमेशन और AI को अपना रहा है। दोनों ही कंपनियां AI कौशल पर बड़ा दांव लगा रही हैं, ताकि बदलती टेक्नोलॉजी के इस दौर में वे आगे बनी रहें।