'द ओडिसी' की रिलीज से पहले भारत में होगा भव्य प्रीमियर, शामिल होंगे ये सितारे
क्या है खबर?
क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ओडिसी' का क्रेज विश्वभर में देखने को मिल रहा है। IMAX कैमरों से शूट की गई यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों का रुख करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। निर्माता भी इसके प्रचार और प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते, इसलिए वह फिल्म का भव्य प्रीमियर करेंगे। खास बात यह है कि भारतीय दर्शकों के लिए भी 'द ओडिसी' का प्रीमियर आयाेजित होगा जिसमें फिल्म के सितारे शामिल होने आएंगे।
आयोजन
भारत में प्रीमियर होने वाली नोलन की पहली फिल्म बनेगी 'द ओडिसी'
यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल ने लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क के साथ-साथ भारत के मुंबई शहर को भी इस दौरे के रूप में नामित किया है। यह पहला मौका होगा जब नोलन की फिल्म का प्रीमियर भारत में किया जाएगा। आयोजकों ने तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि कार्यक्रम फिल्म की रिलीज से पहले होगा। यह दौरा भारतीय दर्शकों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होगा, क्योंकि नोलन की फिल्मों को देश के सिनेमाघरों में काफी लोकप्रियता मिली है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
To celebrate the global theatrical release of his new mythic action epic, #TheOdyssey, #ChristopherNolan is set to arrive in Mumbai this July, accompanied by #MattDamon, #TomHolland, and producer #EmmaThomas.
— Filmfare (@filmfare) June 17, 2026
The Odyssey will be the first Christopher Nolan film ever to premiere… pic.twitter.com/VADWeFCUOK
आगमन
प्रीमियर के लिए भारत आएंगे ये सितारे
भारत में होने वाला 'द ओडिसी' का प्रीमियर मुंबई के PVR आइकॉन IMAX: फीनिक्स पैलेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें निर्माता एम्मा थॉमस, अभिनेता मैट डेमन और टॉम हॉलैंड शामिल होंगे। प्रीमियर में नोलन के आने की उम्मीद भी है, लेकिन आधिकारिक ऐलान अभी होना बाकी है। बता दें, फिल्म 17 जुलाई को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके लिए भारत में फिल्म के IMAX में अग्रिम टिकटों की बिक्री 8 जून से शुरू हो चुकी है।