LOADING...
कौन हैं साई कार्तिक वर्मा, जो स्काईडाइविंग विमान हादसे के 12 मृतकों में इकलौते भारतीय थे?
साई कार्तिक वर्मा आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के रहने वाले थे

कौन हैं साई कार्तिक वर्मा, जो स्काईडाइविंग विमान हादसे के 12 मृतकों में इकलौते भारतीय थे?

लेखन गजेंद्र
Jun 17, 2026
10:54 am

क्या है खबर?

अमेरिका के मिसौरी में स्काईडाइविंग के लिए जाते समय जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उसमें मारे गए 12 स्काईडाइवर में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। उनकी पहचान 24 वर्षीय भारतीय प्रौद्योगिकी (IT) पेशेवर साई कार्तिक वर्मा दतला के रूप में हुई है। वह आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के रहने वाले हैं। उनकी मौत की खबर से पूरे जिले में शोक का माहौल है। कौन हैं साई कार्तिक और वह विमान में क्या कर रहे थे? आइए, जानते हैं।

घटना

कैसे हुआ था विमान हादसा?

स्काईडाइव कैनसस सिटी की ओर से एकल-इंजन पैसिफिक एयरोस्पेस पी750 ने रविवार को 11 स्काईडाइवर को लेकर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद विमान ऊंचाई हासिल करने में असफल रहा और बटलर मेमोरियल हवाई अड्डे के पास रनवे से लगभग 274 मीटर दूर एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट हाईवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विमान अचानक नाक के बल नीचे गिर गया। इसमें 12 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पहचान

विमान में सवार कौन थे साई कार्तिक?

तेलुगु मीडिया के मुताबिक, कौतलम मंडल के राजनगर कैंप निवासी कार्तिक ने भीमावरम विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में B.Tec की डिग्री पूरी की और 2023 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए थे। उनके पिता सुब्रमण्यम राजू इलाके में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के जाने-माने नेता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में पढ़ाई के बाद भी कार्तिक को स्थायी नौकरी नहीं मिल रही थी और वे कंसास में रहकर अस्थायी काम कर रहे थे।

Advertisement

जीवन

विमान में क्या कर रहे थे कार्तिक?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक ने हाल में एक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला लिया था और उम्मीद जताई थी कि स्काईडाइविंग का प्रशिक्षण प्रमाणपत्र उन्हें अच्छा रोजगार का अवसर दिला सकता है। इस प्रशिक्षण में कार्तिक के साथ अन्य बैच के तेलुगु छात्र भी शामिल थे, जिनको कार्तिक के बाद प्रशिक्षण के लिए जाना था, लेकिन हादसा हो गया। कार्तिक के दोस्तों ने तेलुगु मीडिया को बताया कि विमान में सवार सभी 12 लोग पूरी तरह जलकर मर गए थे।

Advertisement

सूचना

परिवार को एख दिन बाद मिली सूचना

हादसा रविवार सुबह हुआ था, लेकिन कार्तिक के पिता को इसकी जानकारी सोमवार दोपहर को हुई। मेरिकी अधिकारियों को मृतक के माता-पिता के फोन नंबर इकट्ठा करने और उन्हें सूचित करने में पूरा एक दिन लग गया। पिता, सुब्रमण्यम राजू को सोमवार दोपहर घटना की जानकारी मिली। हालांकि, पत्नी की बीमारी को देखते हुए, वे उन्हें पश्चिम गोदावरी जिले के अपने पैतृक गांव दुव्वा ले गए और इसकी जानकारी दी। मंगलवार सुबह रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को इसकी खबर मिली।

हादसा

मृतकों में थे बड़े-बड़े अनुभवी स्काईडाइवर

स्काईडाइविंग विमान हादसे में कई अनुभवी स्काईडाइवर, प्रशिक्षक, टैंडम जम्पर और पायलट की जान गई है। इनमें कई क्षेत्रीय स्काईडाइविंग समुदाय के जाने-माने सदस्य थे। जेन शार्प अमेरिका पैराशूट एसोसिएशन (USPA) की प्रौद्योगिकी निदेशक थीं और स्काईडाइविंग करियर में 6,800 छलांग लगा चुकी थीं। डेव हर्षबर्गर, संगीत शिक्षक, मैथ्यू स्वोप कैंसर सर्वाइवर थे और 750 बार स्काईडाइविंग किए थे। डस्टिन मैककिनी 2 बच्चों के पिता थे, विल फिशर को प्रमाणपत्र मिलना था और माइक शानाहन, 6 बच्चों के दादा थे।

Advertisement