जयपुर में अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने वाले थाने से छूटे, माला पहनाकर हुआ स्वागत
क्या है खबर?
राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने वाले 5 युवकों को पुलिस ने रिहा कर दिया है। मंगलवार को विधायकपुरी थाने से रिहाई के बाद लोगों ने आरोपियों का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें फूलों की माला पहनाई। वीडियो में समर्थक "इंकलाब जिंदाबाद", "जय श्रीराम" और "भारत माता की जय" के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं।
गिरफ्तार
प्रदर्शन के दौरान दिपके पर हुआ था हमला
NEET पेपर लीक के मामले में दिपके जयपुर के शहीद स्मारक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए एक प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। तभी भीड़ में कुछ समर्थकों ने उन्हें कंथे पर उठा लिया। इस बीच, कुछ लोग भीड़ में घुस गए और दिपके पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। दिपके के समर्थकों ने हमला करने वाले युवकों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंपा गया।
जांच
पुलिस ने 5 लोगों को किया था गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी और 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें रोहित शर्मा (उम्र 25 वर्ष), राकेश गुर्जर (उम्र 30 वर्ष), अजय शर्मा (उम्र 25 वर्ष), कुलदीप सिंह शेखावत (उम्र 27 वर्ष), और निकेत (उम्र 28 वर्ष) शामिल हैं। इनमें निकेत जोधपुर का रहने वाला है, जबकि अन्य जयपुर के ही निवासी हैं। थप्पड़ मारने वाले युवक ने खुद को राष्ट्रवादी और दिपके को जिहादी मानसिकता वाला बताया था।
ट्विटर पोस्ट
दिपके को थप्पड़ मारने वाले रिहा
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके पर हमला करने वाले पांचों लोगों को मिली जमानत,
— Kavish aziz (@azizkavish) June 16, 2026
जमानत मिलने पर थाने के बाहर फूल माला से स्वागत किया गया pic.twitter.com/JqEW2P8iV8