'खतरों के खिलाड़ी 15' का फिनाले बस एक हफ्ते दूर? रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
क्या है खबर?
रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' जल्द टीवी पर दस्तक दे सकता है। फैंस यह अंदाजा सोशल मीडिया पर आए एक रहस्यमयी पोस्ट को देखने के बाद लगा रहे हैं। वह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि फिनाले में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। वर्तमान में शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। ऐसे समय में आई पोस्ट ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी है।
पोस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पोस्ट
निधि मूनी सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया गया है और जिसमें लिखा है, '6 दिन, 9 घंटे और 8 मिनट बाकी हैं।' इस पोस्ट को एक रेडिट यूजर ने री-पोस्ट किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने पूछा, 'वह क्रू मेंबर टीम में कैसे है? क्या वह सीजन 9 में भी थी?? जब पुनीत KKK9 जीता था।' हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि शो की शूटिंग अगले 6 दिनों में पूरी हो जाएगी।
निष्कासन
इस प्रतियोगी के बाहर होने की चर्चा
इस बीच, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि जैस्मिन भसीन 'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर हो गई हैं। एक यूजर ने पूछा, 'क्या जैस्मिन सच में शो से बाहर हो गई हैं?' एक अन्य ने लिखा, 'जैस्मिन का सफर शो से खत्म हो गया है, क्योंकि उन्हाेंने होटल से एक तस्वीर पोस्ट की है?' खैर प्रतियोगी के निष्कासन की पुष्टि अब तक नहीं हुई है। शो में अविका गौर, गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक और ओरी जैसे सितारे शामिल हैं।