NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / अंतरिक्ष में कौन-कौन से जानवर जा चुके हैं?
    अगली खबर
    अंतरिक्ष में कौन-कौन से जानवर जा चुके हैं?
    अब तक अंतरिक्ष में कई जानवर जा चुके हैं (तस्वीर: पिक्साबे)

    अंतरिक्ष में कौन-कौन से जानवर जा चुके हैं?

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Aug 10, 2024
    02:43 pm

    क्या है खबर?

    नासा समेत दुनिया की कई अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां अलग-अलग मिशनों के लिए इंसानों के साथ कई जानवरों को भी अंतरिक्ष में भेज चुकी है।

    अंतरिक्ष में अब तक कुत्ता, मक्खी चूहा और कछुआ के साथ-साथ कई अन्य जीवों को भी भेजा जा चुका है, जिससे यह जाना जा सके कि अंतरिक्ष में जानवरों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।

    सबसे पहले अंतरिक्ष में भेजे जाने वाली जीव मक्खियां थीं, जिन्हें अमेरिकी वैज्ञानिकों ने 1947 में भेजा था।

    मक्खियां

    इतनी ऊंचाई तक भेजी गई थी मक्खियां

    मक्खियों को पहली बार 109 किलोमीटर की ऊंचाई तक अंतरिक्ष में V-2 बैलिस्टिक मिसाइल से भेजा गया था। कुछ ही समय बाद इन्हें पैराशूट के जरिए जब न्यू मैक्सिको में उतारा गया तो कैप्सूल खोलने पर देखा गया कि मक्खियां जिंदा थी।

    नासा ने 1950 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में चूहा भेजने की कोशिश की थी। इसे 137 किलोमीटर तक भेजा गया तभी पैराशूट में कुछ खराबी आ गई, जिससे चूहा गिरकर मर गया।

    बंदर

    सबसे अधिक बार अंतरिक्ष में गए बंदर

    सबसे अधिक बार अंतरिक्ष में जाने वाला जानवर बंदर है। 1949 में पहली बार अल्बर्ट 2 नाम का रीसस मैकक बंदर को भेजा गया था। इस बंदर को 134 किलोमीटर तक पहुंचाया गया था, लेकिन लौटते समय वह मर गया।

    1959 में 2 बंदरों (एबल और बेकर) को अंतरिक्ष में भेजा गया। वे धरती पर सकुशल लौटने वाले पहले बंदर थे।

    1961 में हैम नामक चिंपांजी को नासा ने अंतरिक्ष में भेजा था। यह भी सकुशल पृथ्वी पर लौट आया।

    कुत्ता

    कुत्ते और खरगोश भी जा चुके हैं अंतरिक्ष

    रूस ने स्पूतनिक-2 अंतरिक्ष यान से 1957 में लाइका नाम की कुतिया को अंतरिक्ष में भेजा था। मॉस्को की सड़कों पर भटकने वाली लाइका पृथ्वी की परिक्रमा करने वाली पहली जानवर थी।

    1959 में सोवियत-R2 रॉकेट से 2 कुत्ते और मार्फुशा नाम के खरगोश को अंतरिक्ष में भेजा गया, जो अंतरिक्ष में जाने वाला पहला खरगोश था।

    रूस ने 1968 में जोंड-5 नाम से 2 कछुओं की जोड़ी को अंतरिक्ष में भेजा था। वे 6 दिनों तक अंतरिक्ष में रहे।

    अन्य जानवर

    कई अन्य जानवर भी जा चुके हैं अंतरिक्ष

    कुत्ता, कछुआ और चूहे के अतिरिक्त, कई अन्य जानवर भी अंतरिक्ष में जा चुके हैं।

    जापान ने 2012 में ISS में मछलियां भेजी थी। इससे पहले 2007 में नासा वाटर बियर, 1973 में मछलियां और मकड़ियां अंतरिक्ष में पहुंचा चुकी हैं। फ्रांस ने 1963 में एक बिल्ली को अंतरिक्ष में भेजा था।

    बता दें कि जानवरों के साथ-साथ अंतरिक्ष यात्री कई मिशनों पर अपने साथ कुछ पौधों को भी अंतरिक्ष में प्रयोग के लिए ले जा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंतरिक्ष
    अंतरिक्ष अभियान
    नासा

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    अंतरिक्ष

    स्पेस-X का पोलारिस डॉन मिशन 31 जुलाई को नहीं होगा लॉन्च, जानें देरी की वजह स्पेस-X
    मंगल ग्रह पर पानी की भूमिका इन चीजों के लिए है बहुत महत्वपूर्ण मंगल ग्रह
    निसार सैटेलाइट पर काम लगभग हो चुका है पूरा, ISRO और नासा अगले साल करेंगी लॉन्च नासा
    अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं सुनीता विलियम्स, उनके सेहत पर पड़ सकता है ये बुरा प्रभाव सुनीता विलियम्स

    अंतरिक्ष अभियान

    #NewsBytesExplainer: इसी महीने होगा गगनयान मिशन का महत्वपूर्ण टेस्ट, कहां तक पहुंची है तैयारी? गगनयान मिशन
    #NewsBytesExplainer: बेशकीमती एस्ट्रोयड से जुड़ा नासा का साइकी मिशन क्या है?  नासा
    भारत ने रखा अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने और 2040 तक चांद पर इंसान उतारने का लक्ष्य नरेंद्र मोदी
    अंतरिक्ष स्टेशन क्या होते हैं, ये किस काम आते हैं और अभी कितने स्टेशन हैं? अंतरिक्ष

    नासा

    ISRO निसार मिशन इस साल नहीं करेगी लॉन्च, जानें क्या है यह ISRO
    सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर बोइंग ने दी नई जानकारी, जानें क्या कहा  सुनीता विलियम्स
    नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप ने ढूंढा सौरमंडल का एक रहस्यमय महासागर सौरमंडल
    अंतरिक्ष यात्रियों ने मनाया पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत का जश्न, NASA ने जारी किया वीडियो  अंतरिक्ष यात्री
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025