LOADING...
व्हाट्सऐप में जल्द आएगा गेस्ट चैट फीचर, कैसे करेगा यह काम?
व्हाट्सऐप में जल्द आएगा गेस्ट चैट फीचर

व्हाट्सऐप में जल्द आएगा गेस्ट चैट फीचर, कैसे करेगा यह काम?

Mar 17, 2026
10:07 am

क्या है खबर?

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पेश कर रही है। अब कंपनी एक नए 'गेस्ट चैट' फीचर पर काम कर रही है, जिससे ऐसे लोगों से भी आसानी से बात की जा सकेगी जिनका व्हाट्सऐप अकाउंट नहीं है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना ऐप डाउनलोड किए भी ब्राउजर के जरिए सीधे और तेजी से चैट कर सकेंगे, जिससे कम्युनिकेशन और ज्यादा आसान हो जाएगा।

फीचर

लिंक के जरिए शुरू होगी बातचीत

इस फीचर में व्हाट्सऐप यूजर एक खास लिंक बनाकर उसे SMS, ईमेल या अन्य प्लेटफॉर्म पर आसानी से शेयर कर सकता है। जब दूसरा व्यक्ति उस लिंक को खोलता है, तो उसे दो विकल्प मिलते हैं, व्हाट्सऐप डाउनलोड करें या गेस्ट के रूप में चैट जारी रखें। गेस्ट यूजर को चैट शुरू करने से पहले अपना नाम डालना होगा, जिससे सामने वाला उसे सही तरीके से पहचान सके और बातचीत आसानी से हो सके।

सुरक्षा

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षा

रिपोर्ट के अनुसार, यह गेस्ट चैट फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आएगा, यानी चैट का पूरा कंटेंट सुरक्षित रहेगा। हालांकि, गेस्ट यूजर्स की पहचान पूरी तरह वेरिफाई नहीं होगी, जिससे कुछ सुरक्षा जोखिम भी बने रह सकते हैं। व्हाट्सऐप इसको ध्यान में रखते हुए चैट स्क्रीन के टॉप पर 'गेस्ट' का टैग दिखाएगा, ताकि यूजर्स को साफ पता रहे कि वे किसी बिना रजिस्टर्ड अकाउंट वाले व्यक्ति से बात कर रहे हैं।

Advertisement

सीमाएं

फीचर में कुछ सीमाएं भी रहेंगी

गेस्ट चैट फीचर में कुछ लिमिटेशन भी होंगी, जिन्हें यूजर्स को समझना जरूरी होगा। गेस्ट यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट मैसेज भेज और प्राप्त कर सकेंगे, जबकि अन्य फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे। वे फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, स्टिकर या वॉइस मैसेज नहीं भेज पाएंगे और न ही कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, गेस्ट यूजर्स ग्रुप चैट में शामिल नहीं हो सकेंगे, क्योंकि यह फीचर फिलहाल सीमित उपयोग के लिए तैयार किया गया है।

Advertisement