क्या खेती का काम भी छीन लेगा AI? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक मानव जैसा दिखने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट खेत में हल चलाता दिख रहा है।
इस वीडियो ने लोगों के बीच एक बड़ी बहस छेड़ दी है कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उन कामों को भी खत्म कर देगा, जिन्हें अभी तक सुरक्षित समझा जाता था।
डेवलपर फिडेक्सकोड ने यह क्लिप एक मजेदार कैप्शन के साथ पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था, "तुम्हें खेती में हाथ आजमाना चाहिए, AI टेक जाब्स ले रहा है, दूसरी तरफ AI।" इस पोस्ट के बाद से इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है।
श्रीधर वेंबु ने खेती को बताया था AI से सुरक्षित
इस वायरल वीडियो से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि AI हमारे रोजमर्रा के कामों को कितना बदल सकता है।
यह घटना जोहो के संस्थापक श्रीधर वेंबु के पिछले साल फरवरी में दिए गए बयान की भी याद दिलाती है। उन्होंने तब कहा था कि AI उन नौकरियों को तो जरूर बदल देगा, जिनका मुख्य मकसद सिर्फ आर्थिक फायदा कमाना है, लेकिन खेती या पढ़ाने जैसे वे काम, जो लोगों के जुनून और समाज से जुड़े हैं, उनमें इंसानों की भूमिका शायद हमेशा बनी रहेगी।