थाइमस निकालने से मौत और कैंसर का दोगुना खतरा, अध्ययन में हुआ खुलासा
एक नया अध्ययन बताता है कि जिन वयस्कों के शरीर से थाइमस ग्रंथि को हटाया जाता है तो उनमें अगले 5 सालों में मौत का खतरा लगभग दोगुना हो जाता है।
इतना ही नहीं कैंसर होने की संभावना भी दोगुनी हो जाती है। यह शोध उस पुरानी धारणा को गलत साबित करती है कि बचपन के बाद थाइमस का शरीर में कोई खास काम नहीं बचता।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के डॉ. डेविड स्कोडेन का कहना है कि यह ग्रंथि अब भी शरीर की रक्षा करने वाली इम्यून सेल्स बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
इसलिए, सर्जनों को सलाह दी गई है कि अगर, संभव हो तो इस ग्रंथि को शरीर में ही रहने देने की कोशिश करें।
दूसरे शोध में नहीं मिला को अतिरिक्त खतरा
2025 में हुए येल यूनिवर्सिटी के एक दूसरे अध्ययन में थाइमस हटाने के बाद किसी अतिरिक्त खतरे का कोई सबूत नहीं मिला।
हालांकि, इस शोध में केवल कुछ खास बीमारियों वाले वयस्कों को ही शामिल किया गया था। दोनों ही अध्ययन करने वाले वैज्ञानिक इस बात पर एकमत हैं कि थाइमस ग्रंथि खोने से लंबी अवधि के स्वास्थ्य और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर क्या असर पड़ता है, इस बारे में अभी और जानकारी चाहिए।