'कल्कि 2' पर निर्माताओं का बड़ा दांव, आलिया भट्ट को चुपचाप कर लिया शामिल?
क्या है खबर?
प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' का सीक्वल रिलीज से पहले काफी चर्चा बटोर रहा है। हैदराबाद में इसकी शूटिंग पहले ही चुपचाप शुरू हो चुकी है। अब नए अपडेट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है, क्योंकि सीक्वल से आलिया भट्ट का नाम जो जुड़ने लगा है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री एक खास किरदार निभाने के लिए फिल्म से जुड़ेंगी। इस अपडेट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा गया है।
किरदार
महत्वपूर्ण भूमिका को निभाती दिखेंगी आलिया
खबरों के मुताबिक, 'कल्कि 2' निर्माताओं ने आलिया को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए शामिल किया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि अभिनेत्री ने फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग भी कर ली है। वह पिछले महीने फिल्म के दूसरे शेड्यूल में शामिल हुईं और हैदराबाद में 5 दिन की शूटिंग पूरी की। हालांकि, आलिया इसमें दीपिका पादुकोण के 'सुमति' किरदार को नहीं निभा रही हैं। चर्चा है कि यह किरदार अब साई पल्लवी निभाती दिखेंगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
UPDATE:
— Telugu Chitraalu (@CineChitraalu) June 16, 2026
Yes, #AliaBhatt is a part of the #Kalki2898AD sequel. However, she is not playing the SUM-80 role, which is being portraying by #SaiPallavi.
Alia joined the film’s second schedule and spent five days shooting in Hyderabad last month. She is said to be playing a crucial… pic.twitter.com/zhhlpKogsa
फिल्म
'कल्कि 2' में नजर आएंगे ये सितारे
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी रही 'कल्कि 2' को विजयंती मूवीज का सहयोग प्राप्त है। इसका निर्माण अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोडक्शन मानकों के साथ किया जा रहा है। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अपने-अपने किरदारों को दोहराते हुए नजर आएंगे। चूकि दीपिका पहले ही सीक्वल से किनारा कर चुकी हैं, इसलिए उनकी जगह साई का नाम सामने आ रहा है। फिल्म को दिसंबर, 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है।