LOADING...
छंटनी की आशंकाओं के बीच एक्सबॉक्स गेम स्टूडियो प्रमुख ने दिया इस्तीफा
एक्सबॉक्स गेम स्टूडियो प्रमुख ने दिया इस्तीफा

छंटनी की आशंकाओं के बीच एक्सबॉक्स गेम स्टूडियो प्रमुख ने दिया इस्तीफा

Jun 16, 2026
10:44 am

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग डिवीजन एक्सबॉक्स में एक बार फिर बड़े बदलाव की खबरें सामने आई हैं। द गेम बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सबॉक्स गेम स्टूडियो के प्रमुख क्रेग डंकन इस हफ्ते अपना पद छोड़ सकते हैं। उन्होंने अक्टूबर, 2024 में यह जिम्मेदारी संभाली थी। अगर ऐसा होता है तो दो साल में एक्सबॉक्स गेम स्टूडियो को तीसरा नया प्रमुख मिलेगा। साथ ही कंपनी में एक और बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

रिपोर्ट

कई बड़े स्टूडियो सीधे करेंगे रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, नए प्रमुख की नियुक्ति होने तक हेलो स्टूडियोज, द कोएलिशन, प्लेग्राउंड गेम्स, रेयर, ऑब्सीडियन, निंजा थ्योरी और डबल फाइन जैसे बड़े स्टूडियो सीधे एक्सबॉक्स के चीफ कंटेंट ऑफिसर मैट बूटी को रिपोर्ट करेंगे। वहीं, पिछले साल एक्सबॉक्स गेम स्टूडियोज की चीफ ऑफ स्टाफ बनीं लुईस ओ'कॉनर के भी कंपनी छोड़ने की खबर है। इससे साफ है कि कंपनी अपने नेतृत्व ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है।

दबाव

कमाई में गिरावट से बढ़ा दबाव

हाल ही में मैट बूटी और एक्सबॉक्स की CEO आशा शर्मा ने कर्मचारियों को एक मेमो भेजा था, जिसमें कारोबार को फिर से व्यवस्थित करने की जरूरत बताई गई थी। कंपनी ने हार्डवेयर की बढ़ती लागत, दूसरे मनोरंजन प्लेटफॉर्म से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कई स्टूडियो खरीदने के बाद बढ़ते खर्च को अपनी चुनौतियों में शामिल किया है। अधिकारियों का मानना है कि कंपनी ने कई स्टूडियो खरीदे, लेकिन उन्हें पर्याप्त संसाधन नहीं मिल पाए।

Advertisement

छंटनी

पहले भी जा चुकी हैं हजारों नौकरियां

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट 30 जून के बाद छंटनी का एक और दौर शुरू कर सकती है। कंपनी 2024 की शुरुआत में अपने गेमिंग डिवीजन से करीब 1,900 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। इसके बाद जुलाई, 2025 में कंपनी ने कुल 9,000 नौकरियां कम करने की घोषणा की थी, जिनमें बड़ी संख्या एक्सबॉक्स डिवीजन से जुड़ी थी। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि अब एक्सबॉक्स को एक टिकाऊ और लाभदायक कारोबार बनाना उसकी प्राथमिकता है।

Advertisement