सिंथेसिया का रोलप्ले सेसंश टूल ऑफिस की मुश्किल बातचीत को बनाएगा आसान
सिंथेसिया ने रोलप्ले सेशंस नाम का एक नया ट्रेनिंग टूल पेश किया है। इसकी मदद से आप सेल्स पिच या परफॉर्मेंस रिव्यू जैसी मुश्किल ऑफिस बातचीत का अभ्यास कर सकते हैं। ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अवतार असली जैसी स्थितियों में आपका मार्गदर्शन करते हैं और आपको तुरंत फीडबैक भी देते हैं।
इससे सिर्फ वीडियो देखने के बजाय आपका कौशल वाकई बेहतर हो पाता है।
कॉर्पोरेट में बढ़ रही टूल की लोकप्रियता
रोलप्ले सेशंस अभी से ही बड़े-बड़े कॉर्पोरेट में काफी पसंद किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल सेल्स टीम को ट्रेनिंग देने और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए किया जा रहा है।
शुरुआत में इसे सिर्फ बड़े व्यवसायों के लिए बनाया गया था, लेकिन सिंथेसिया की योजना है कि जैसे-जैसे इसकी कीमत कम होगी, इसे जल्द ही छोटी कंपनियों, स्कूलों और आम लोगों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले समय में इसमें नौकरी के साक्षात्कार का अभ्यास जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।