एलन मस्क की स्पेस-XAI आज करेगी कर्सर के साथ नया AI मॉडल लॉन्च
टेक्नोलॉजी
एलन मस्क की कंपनी स्पेस-XAI बुधवार (8 जुलाई) को एक बिल्कुल नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लॉन्च करने जा रही है। कर्सर नाम के जिस स्टार्टअप को कंपनी खरीदने वाली है, यह उसके साथ मिलकर इसका पहला बड़ा प्रोजेक्ट है। कंपनी ने हाल ही में अपना नाम (पहले XAI) भी बदला है । इस लॉन्च से साफ पता चलता है कि मस्क AI की दुनिया के बड़े खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाना चाहते हैं।
ग्रोक 4.5 ने क्लाउड ओपस को दी टक्कर
यह नया AI मॉडल ग्रोक 4.5 है। इसे स्पेस-X और टेस्ला दोनों कंपनियों में अच्छे से परखा गया है और यह 1.5T V9 फाउंडेशन मॉडल पर आधारित है।
रिपोर्ट के अनुसार, कर्सर के डाटा से मिली अतिरिक्त ट्रेनिंग के बाद इसने टेस्टिंग के दौरान एंथ्रोपिक के क्लाउड ओपस के बराबर ही शानदार नतीजे दिए।
स्पेस-XAI की योजना क्लाउड ओपस 4.8 और GPT-5.5 जैसे बड़े AI मॉडल्स के साथ सीधा मुकाबला करने की है।