Page Loader
स्पेस-X ने फ्रैम-2 मिशन किया लॉन्च, बिल्कुल नए रास्ते पर गए 4 निजी अंतरिक्ष यात्री
स्पेस-X ने अपना फ्रैम-2 मिशन किया लॉन्च (तस्वीर: स्पेस-X)

स्पेस-X ने फ्रैम-2 मिशन किया लॉन्च, बिल्कुल नए रास्ते पर गए 4 निजी अंतरिक्ष यात्री

Apr 01, 2025
08:35 am

क्या है खबर?

एलन मस्क के स्वामित्व वाली अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X ने आज अपने फ्रैम-2 अंतरिक्ष मिशन को लॉन्च कर दिया है। यह मिशन 4 निजी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर पृथ्वी की कक्षा में ध्रुव से ध्रुव तक जाएगा, जो अब तक किसी इंसान द्वारा नहीं अपनाया गया मार्ग है। मिशन का नाम नॉर्वेजियन जहाज 'फ्रैम' से प्रेरित है, जिसने 20वीं सदी में आर्कटिक खोज की थी। इस मिशन का नेतृत्व चुन वांग कर रहे हैं, जो बिटकॉइन माइनिंग कंपनी के संस्थापक हैं।

मिशन

मिशन फ्रैम-2 क्या है?

फ्रैम-2 स्पेस-X का 16वां मानवयुक्त मिशन है, जिसमें क्रू ड्रैगन कैप्सूल का उपयोग किया गया है। यह फ्री-फ्लाइंग मिशन होगा, जो 3-5 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहेगा। इसे भारतीय समयानुसार आज सुबह 07:17 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। यह निजी निवेश पर आधारित है और इसमें कोई सरकारी सहायता नहीं ली गई है। यह स्पेस-X की छठी निजी अंतरिक्ष यात्रा है, जिससे कंपनी अंतरिक्ष पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें लॉन्च का वीडियो

 उद्देश्य 

मिशन का उद्देश्य और लाभ

मिशन का मुख्य उद्देश्य माइक्रोग्रैविटी और अंतरिक्ष यात्रा के दौरान मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करना है। इस दौरान कुल 22 वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे, जिनसे भविष्य में अंतरिक्ष में लंबी अवधि के मिशनों की तैयारी में मदद मिलेगी। इस तरह के निजी मिशनों से अंतरिक्ष यात्रा की लागत कम हो सकती है और अधिक लोगों के लिए यह संभव हो सकेगा। इससे नई तकनीकों के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे अंतरिक्ष शोध को गति मिलेगी।