Page Loader
अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटे शुभांशु शुक्ला, सामने आया वीडियो
अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटे शुभांशु शुक्ला (तस्वीर: एक्सिओम स्पेस)

अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटे शुभांशु शुक्ला, सामने आया वीडियो

Jul 15, 2025
03:04 pm

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से पृथ्वी पर वापस पहुंच आए हैं। स्पेस-X का ड्रैगन अंतरिक्ष यान शुक्ला समेत 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आज (15 जुलाई) दोपहर 03:00 बजे के करीब कैलिफोर्निया तट पर स्पलैशडाउन किया। चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने 18 दिन अंतरिक्ष में बिताए। यह मिशन भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल रहा, क्योंकि शुक्ला ने भारत की तरफ से मानव अंतरिक्ष उड़ान में नया अध्याय जोड़ा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

निगरानी

शरीर के अनुकूलन के लिए 7 दिन की निगरानी 

स्प्लैशडाउन के बाद अब शुक्ला और उनके साथियों को 7 दिन तक विशेष पुनर्वास कार्यक्रम में रखा जाएगा। इसका उद्देश्य शरीर को दोबारा पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल बनाना है। इस दौरान उन्हें चिकित्सा जांच, व्यायाम और निगरानी में रखा जाएगा, ताकि मांसपेशियों, हड्डियों और संतुलन प्रणाली पर अंतरिक्ष का असर ठीक से समझा जा सके। बता दें कि यह प्रक्रिया सभी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आवश्यक मानी जाती है।

प्रयोग

60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोगों का बने हिस्सा 

एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुक्ला 25 जून को 3 अंतरराष्ट्रीय साथियों के साथ ISS पहुंचे थे। इस मिशन के दौरान उन्होंने 60 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोगों में भाग लिया, जिनमें से 7 प्रयोग भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा डिजाइन किए गए थे। इनमें बीज अंकुरण, सूक्ष्म शैवाल पर विकिरण का असर, टार्डिग्रेड सूक्ष्मजीवों का व्यवहार और स्पेससूट सामग्रियों का परीक्षण शामिल था। यह मिशन भारत की वैज्ञानिक प्रगति का प्रतीक बन गया है।