Page Loader
एक्सिओम-4 मिशन हुआ लॉन्च, कितनी देर में ISS पहुंच जाएंगे शुभांशु शुक्ला?
एक्सिओम-4 मिशन हुआ लॉन्च

एक्सिओम-4 मिशन हुआ लॉन्च, कितनी देर में ISS पहुंच जाएंगे शुभांशु शुक्ला?

Jun 25, 2025
12:19 pm

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज दोपहर 12:01 बजे अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गए। वह अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा हैं। यह उड़ान अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुई। मिशन भारत के लिए खास है, क्योंकि पहली बार कोई भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) तक जाएगा, जिसकी पृथ्वी से दूरी लगभग 400 किलोमीटर है। आइए जानते हैं कि शुक्ला कितनी देर में ISS पर पहुंचेंगे।

समय

कितनी देर में पहुंचेंगे ISS?

स्पेस-X का ड्रैगन कैप्सूल लॉन्च के बाद लगभग 28-29 घंटे में स्पेस स्टेशन तक पहुंचता है। यानी शुक्ला और उनकी टीम 26 जून की शाम करीब 04:30 बजे ISS से जुड़ जाएंगे। यह यान पहले पृथ्वी की कक्षा में कुछ चक्कर लगाएगा और फिर सही समय पर स्पेस स्टेशन से जुड़ जाएगा। इस प्रक्रिया में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल होता है और अंतरिक्ष यात्री जरूरत पड़ने पर इसे खुद भी नियंत्रित कर सकते हैं।

मिशन

क्या है एक्सिओम-4 मिशन?

एक्सिओम-4 मिशन अमेरिका की निजी कंपनी एक्सिओम स्पेस द्वारा चलाया जा रहा है। इसमें भारत, अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष में 2 हफ्ते रहकर लगभग 60 वैज्ञानिक प्रयोग करना है। इन प्रयोगों में जीवन, स्वास्थ्य, जैव प्रौद्योगिकी, भोजन और उपकरणों से जुड़ी रिसर्च शामिल है। यह मिशन भविष्य में चंद्रमा और मंगल जैसे लम्बे अभियानों के लिए जरूरी अनुभव और जानकारी देगा।