मच्छर आपको ही क्यों काटते हैं? वैज्ञानिकों ने बताई वजह
क्या आपको भी कभी ऐसा लगता है कि मच्छर दूसरों को छोड़कर आपको ही काटने के लिए घूम रहे हें? वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब खोज लिया है।
दरअसल, इसकी वजह आपकी छोड़ी गई सांस और शरीर की महक है। स्वीडिश वैज्ञानिक रिकार्ड इग्नेल बताते हें कि मच्छरों के लिए कार्बन डाइऑक्साइड पहला सुराग होता है। वे इसे काफी दूर से ही भांप लेते हें। इसके अलावा, शरीर की गर्मी, नमी और कुछ खास तरह की इंसानी गंध भी उन्हें अपनी तरफ खींचती है।
बियर पीने वालों में भी बढ़ जाता है खतरा
अगर, आपके शरीर में '1-ऑक्टेन-3-ओल' नाम का एक खास रसायन ज्यादा बनता है तो मच्छर आपको और भी ज्यादा पसंद करते हें। इस सूची में दूसरी तिमाही (13 से 28 सप्ताह) की गर्भवती महिलाएं भी शामिल हें! दिलचस्प बात यह है कि बियर पीने से भी मच्छर काटने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि इससे आपके शरीर की गंध बदल जाती है और शरीर का तापमान भी ऊपर चला जाता है।
एक और बड़ी वजह यह है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मच्छरों की नई-नई प्रजातियां अब नए इलाकों में भी फैल रही हें। मच्छरों के वार से बचने के लिए विशेषज्ञ कई सुझाव देते हें, जिसमें मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट लगाएं, ढीले कपड़े पहनें, शराब से परहेज करें और मच्छरदानी का उपयोग शामिल हैं।