वैज्ञानिकों ने बनाई हवा से पानी खींचने वाली जैकेट, जानिए कैसे करती है काम
टेक्नोलॉजी
ऑस्टिन स्थित टेक्सास यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी जैकेट बनाई है, जो हवा से पानी खींचती है। इस जैकेट में खास कपड़े लगे हैं, जो हवा की नमी यानि भाप को इकट्ठा कर पानी में बदलते हैं और फिर अलग किए जा सकने वाले कंटेनरों में जमा कर लेते हैं।
आपको इसे पहनने से हर दिन 400 से 900 मिलीलीटर तक साफ पानी मिल सकता है।
पहाड़ों पर घूमने वालों के लिए उपयोगी
यह जैकेट बहुत हल्की और आसानी से ले जाने वाली है, इसीलिए यह उन लोगों के लिए सही है, जो पहाड़ों पर घूमते हैं या ऐसी जगहों पर रहते हैं, जहां पीने का साफ पानी मिलना मुश्किल होता है।
इसके पीछे की तकनीक पुराने तरीकों से 10 गुना ज्यादा असरदार बताई जा रही है। इसके अलावा, शोधकर्ता इस तकनीक को तंबुओं और बैग्स में इस्तेमाल करने पर भी काम कर रहे हैं, ताकि जल्द ही बाहर घूमने पर पानी की कमी की दिक्कत दूर हो सके।