सैमसंग ने लॉन्च की गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2, भारत में कितनी है इसकी कीमत?
क्या है खबर?
सैमसंग ने आज (22 जुलाई) गैलेक्सी अनपैक्ड जुलाई 2026 इवेंट में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टवॉच गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसके साथ गैलेक्सी वॉच 9, गैलेक्सी ग्लासेस, गैलेक्सी Z फोल्ड 8 सीरीज और गैलेक्सी Z फ्लिप 8 भी पेश किए। नई स्मार्टवॉच पुराने गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा की जगह आई है। इसमें नया प्रोसेसर, बेहतर हेल्थ फीचर्स, मजबूत डिजाइन और कई उपयोगी स्मार्ट सुविधाएं भी दी गई हैं।
डिस्प्ले
डिस्प्ले और प्रोसेसर को बनाया गया ज्यादा दमदार
गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 में 47mm का स्क्वरकल डिजाइन और 1.52 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।
इस स्मार्टवॉच की स्क्रीन 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और सफायर क्रिस्टल प्रोटेक्शन के साथ आती है।
बेहतर प्रदर्शन के लिए यह स्मार्टवॉच क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन वियर एलीट चिपसेट पर चलती है। इसमें 2GB रैम, 64GB स्टोरेज, वियर OS 7 आधारित वन UI 9 वॉच और तेज प्रदर्शन की सुविधा मिलती है।
कनेक्टिविटी
हेल्थ ट्रैकिंग और कनेक्टिविटी के कई फीचर्स
सैमसंग ने गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 में कनेक्टिविटी के लिए LTE, ब्लूटूथ 6.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, NFC, GPS और स्मार्ट अलर्ट जैसी सुविधाएं दी हैं।
नया बायोएक्टिव सेंसर दिया है, जो लगातार हेल्थ और फिटनेस पर नजर रखता है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप ट्रैकिंग, स्लीप एपनिया, तापमान, हार्ट सिग्नल, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक और लाइट सेंसर दिए गए हैं।
गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 में 800mAh की बैटरी दी गई है, जो WPC आधारित वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कीमत
भारत में इतनी है कीमत
सैमसंग ने गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 की कीमत भारत में 64,999 रुपये रखी है। यह 47mm ब्लूटूथ प्लस LTE मॉडल में उपलब्ध होगी।
यह स्मार्टवॉच टाइटेनियम ग्रे और टाइटेनियम सिल्वर रंगों में आएगी। इसके साथ मरीन, पीकफॉर्म, ट्रेल, स्पोर्ट्स, मिस्टी और फैब्रिक बैंड के कई विकल्प भी ग्राहकों को मिलेंगे।
भारत में इसकी बिक्री 4 अगस्त से सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। कंपनी का दावा है कि यह कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।