Loading...
सैमसंग ने लॉन्च किए गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा और गैलेक्सी Z फोल्ड 8, जानिए कीमत
सैमसंग ने लॉन्च किए गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा

सैमसंग ने लॉन्च किए गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा और गैलेक्सी Z फोल्ड 8, जानिए कीमत

Jul 22, 2026
07:26 pm

क्या है खबर?

सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा और गैलेक्सी Z फोल्ड 8 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने दोनों फोल्डेबल फोन को पहले से ज्यादा पतला, मजबूत और नए AI फीचर्स से लैस बनाया है। दोनों डिवाइस एंड्रॉयड 17 आधारित वन UI 9 पर चलते हैं और इनमें गैलेक्सी के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही वाई-फाई 7, IP48 वॉटर रेजिस्टेंस और कई स्मार्ट फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है।

फोल्ड 8 अल्ट्रा

गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा में बड़ी स्क्रीन और दमदार कैमरा

गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा में 8 इंच का डायनेमिक एमोलेड 2x मुख्य डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है।

फोन का वजन 215 ग्राम है और इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का मुख्य कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है और बेहतर नाइट फोटोग्राफी का भी दावा करता है।

फोल्ड 8

गैलेक्सी Z फोल्ड 8 को बनाया गया हल्का और पतला

सैमसंग का कहना है कि गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अब तक का सबसे हल्का फोल्ड स्मार्टफोन है।

इसका वजन 201 ग्राम है और इसमें 7.6 इंच का मुख्य डिस्प्ले तथा 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले मिलती है। फोन में 4,800mAh की बैटरी और गैलेक्सी के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।

इसके साथ 50-50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है और कई AI कैमरा फीचर्स भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

फीचर्स

दोनों फोन में मिलेंगे नए गैलेक्सी AI फीचर्स

दोनों फोल्डेबल फोन में गैलेक्सी AI के कई नए फीचर्स दिए गए हैं।

इनमें नाउ ब्रीफ, नाउ नज, डीप जेमिनी इंटेलिजेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग की सुविधा शामिल है। कैमरे में AI आधारित डुअल रिकॉर्डिंग और माई फैनकैम जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

कंपनी का दावा है कि नया हिंज और टाइटेनियम डिस्प्ले स्ट्रक्चर फोन को ज्यादा मजबूत बनाता है और स्क्रीन की क्रीज पहले की तुलना में काफी कम दिखाई देती है।

ADVERTISEMENT

फीचर्स

बैटरी, चार्जिंग और दूसरे फीचर्स भी दमदार

गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा और गैलेक्सी Z फोल्ड 8 दोनों में 45 वॉट वायर्ड चार्जिंग, 20 वॉट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर का सपोर्ट दिया गया है।

दोनों स्मार्टफोन 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0 और IP48 वॉटर रेजिस्टेंस जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं।

कंपनी ने इन्हें अलग-अलग स्टोरेज और रंग विकल्पों में पेश किया है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मॉडल चुन सकें।

बुकिंग

आज से शुरू हुई प्री-ऑर्डर बुकिंग

सैमसंग ने बताया कि गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा और गैलेक्सी Z फोल्ड 8 की प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से चुनिंदा बाजारों में शुरू कर दी गई है।

इन दोनों स्मार्टफोन के साथ ग्राहकों को छह महीने का गूगल AI प्रो सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसमें 5TB क्लाउड स्टोरेज की सुविधा शामिल है।

कंपनी ने फिलहाल सभी बाजारों के लिए कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी जल्द अलग-अलग जारी करने की बात कही है।

ADVERTISEMENT