शोधकर्ता ने एंथ्रोपिक क्लाउड में पकड़ा छिपा हुआ जासूस
शोधकर्ता थेरीएलो ने एंथ्रोपिक के क्लाउड कोड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल में एक छिपा हुआ ट्रैकिंग कोड ढूंढ निकाला है।
यह कोड चुपचाप यूजर के टाइम जोन और उनके प्रॉक्सी सर्वर के इस्तेमाल की जानकारी इकट्ठा कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसका मकसद कुछ चीनी AI लैब्स से कनेक्शन ढूंढना था। इस खुलासे से एंथ्रोपिक की ईमानदारी और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
कंपनी ने ट्रैकिंग को बताया मार्च का एक प्रयोग
एंथ्रोपिक का कहना है कि यह ट्रैकिंग सिर्फ मार्च का एक प्रयोग था, ताकि अकाउंट के गलत इस्तेमाल और मॉडल की नकल को रोका जा सके, लेकिन आलोचक इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि यह दोहरा मापदंड क्यों है। एक तरफ एंथ्रोपिक चीनी कंपनियों पर अपने मॉडल चोरी करने का आरोप लगाती है और दूसरी तरफ, उसने अपनी तकनीक बिना अनुमति के इंटरनेट से जुटाई गई सामग्री का इस्तेमाल करके बनाई है।
शोधकर्ता थेरीएलो ने चेतावनी दी है कि इस तरह के छिपे हुए ट्रैकर यूजर के भरोसे को तोड़ते हैं। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे मामलों की पूरी जांच होनी चाहिए।