AI के इस्तेमाल से भारत के खेत होंगे स्मार्ट, इसमें हैं कई चुनौैतियां
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत के कृषि क्षेत्र तकनीकी बदलाव के लिए तैयार हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने से फसल की योजना बनाने, खरीदने और बेचने का काम ज्यादा स्मार्ट और असरदार बन जाएगा।
हालांकि, अभी बिखरा हुआ डाटा, ग्रामीण इलाकों में डिजिटल पहुंच की कमी और महिला किसानों का अक्सर इस डिजिटल दायरे से बाहर रह जाना जैसी कुछ चुनौतियां भी हैं।
6 नीतिगत बदलावों का सुझाव
रिपोर्ट में 6 अहम नीतिगत बदलावों का सुझाव दिया गया है। इनमें खेती के लिए एक साझा डिजिटल ज्ञान केंद्र बनाना, AI सलाहकार टूल्स की विश्वसनीयता जांचना और यह सुनिश्चित करना शामिल है कि एग्रीटेक में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।
यह रिपोर्ट महाराष्ट्र की 'महाएग्री-AI पॉलिसी' और तेलंगाना की 'सागू बागू' जैसे सफल प्रोजेक्ट्स को भी एक मिसाल के तौर पर पेश करती है।
इसका सीधा संदेश है कि अगर, भारत AI-आधारित खेती का भविष्य चाहता है तो उसे शुरू से ही समावेशी रणनीति अपनानी होगी।