
भारत में जल्द लॉन्च होगी रियलमी वॉच SZ100, लीक हुआ कलर
क्या है खबर?
रियलमी कंपनी अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच रियलमी वॉच SZ100 को भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। फिलहाल, कंपनी ने इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी है।
नए लीक के मुताबिक, वॉच को इस महीने के अंत बाजार में पेश कर दिया जाएगा। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच दो अलग-अलग कलर में लॉन्च की जा सकती है।
रियलमी वॉच SZ100 को रियलमी टेकलाइफ वॉच S100 स्मार्टवॉच के अपग्रेड के तौर पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
जानकारी
रियलमी वॉच SZ100 के अलावा रियलमी वॉच 3 भी हो सकती है लॉन्च
रियलमी वॉच SZ100 के अलावा, कंपनी एक और स्मार्टवॉच रियलमी वॉच 3 को भी लॉन्च कर सकती है। वॉच 3 को हाल ही में BIS, IMDA और SIRIM डेटाबेस पर देखा गया था। इस वॉच की जानकारी अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।
डिस्प्ले
स्मार्टवॉच में होगी 1.69 इंच की कलर डिस्प्ले
रियलमी वॉच SZ100 के स्पेसिफिकेशन्स रियलमी टेकलाइफ वॉच S100 स्मार्टवॉच से अपग्रेडेड होने की उम्मीद है। इस स्मार्टवॉच में 1.69 इंच की (240x280 पिक्सल) के साथ कलर डिस्प्ले हो सकती है।
वॉच के साइड में एक बटन है जो पूरे UI में नेविगेट करने और मेनू को एक्सेस करने के लिए दिया गया है। यह स्मार्टवॉच मैटेलिक फिनिश के साथ आती है।
बता दें कि कंपनी की तरफ से स्मार्टवॉच को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
फीचर्स
रियलमी वॉच SZ100 स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो रियलमी वॉच SZ100 स्मार्टवॉच में हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटर और स्किन टेम्परेचर मॉनिटर, म्यूजिक कंट्रोल और फाइंड माय फोन शामिल हो सकते हैं। ये स्मार्टवॉच 110 वॉच फेस और 24 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है
इस स्मार्टवॉच में 260mAh बैटरी दी जा सकती है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक उपयोग करने के लिए रेट किया गया है।
यह वॉच ब्लूटूथ v5.1 कनेक्टिविटी के साथ आती है।
जानकारी
भारत में इसी महीने लॉन्च हो सकती है रियलमी वॉच SZ100
रियलमी वॉच SZ100 को भारत में मई के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो, यह वॉच SZ100 मैजिक ग्रे और लेक ब्लू कलर में लॉन्च होगी।
रियलमी वॉच SZ100 को रियलमी टेकलाइफ वॉच S100 स्मार्टवॉच के अपग्रेड के तौर पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस वॉच को भारत में मार्च में 2,499 रुपये में लॉन्च किया गया था, जो ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (इंफो)
भारत में रियलमी कंपनी अपनी पहली स्मार्टवॉच 25 मई,2020 को लॉन्च की थी, जो रियलमी वॉच के नाम से मार्केट में पेश हुई थी। इस स्मार्टवॉच में 1.4 इंच की टच कलर LCD डिस्प्ले थी, जिसकी कीमत 4,000 रुपये लॉन्चिंग के दौरान थी।