रोजमर्रा से जुड़े कामों में परप्लेक्सिटी ने मारी बाजी,
टेक्नोलॉजी
लीगल गार्डियन डिजिटल की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, रोजमर्रा से जुड़े कामों के लिए परप्लेक्सिटी सबसे भरोसेमंद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट बनकर उभरा है और इसने पहला स्थान हासिल कर लिया है।
इस अध्ययन में कई लोकप्रिय चैटबॉट्स की तुलना उनकी सटीकता, अपटाइम और यूजर संतुष्टि के आधार पर की गई थी।
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस वक्त सबसे लोकप्रिय ChatGPT इस सूची में छठे स्थान पर रहा। इसकी बड़ी वजह इसकी ज्यादा गलतियां करने की दर है।
परप्लेक् सिटी AI: 85 विश्वसनीयता, 13% भ्रम दर
परप्लेक्सिटी ने अपने 100 में से 85 विश्वसनीयता स्कोर के साथ सबका ध्यान खींचा। इसकी भ्रम दर (हैलुसिनेशन रेट) सिर्फ 13 फीसदी रही, जो 22 फीसदी के औसत से कहीं कम है। जांच के दौरान इसमें कोई डाउनटाइम भी नहीं आया।
ग्रोक और डीपसीक भी उसके ठीक पीछे रहे, दोनों ने अच्छे स्कोर हासिल किए और उनका अपटाइम भी लगभग पूरा रहा, वहीं क्लाउड, जेमिनी और मेटा AI जैसे बड़े नाम इस दौड़ में पिछड़ गए।
परप्लेक्सिटी का मासिक शुल्क 40 डॉलर (करीब 3,800 रुपये) है, जबकि ग्रोक के लिए 30 डॉलर (करीब 2,800 रुपये) चुकाने पड़ते हैं, वहीं डीपसीक पूरी तरह मुफ्त है।