LOADING...
'धुरंधर' के डिजाइनर पर घिनौने आरोप, नशीला पदार्थ देकर होटल में बनाया बंधक; जानिए पूरा मामला
'धुरंधर' के डिजाइनर पर संगीन आरोप, क्या है पूरा मामला?

'धुरंधर' के डिजाइनर पर घिनौने आरोप, नशीला पदार्थ देकर होटल में बनाया बंधक; जानिए पूरा मामला

May 27, 2026
11:29 am

क्या है खबर?

'द फैमिली मैन' और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की कामयाबी के बाद अब इन प्रोजेक्ट्स से जुड़े एक बेहद मशहूर नाम को लेकर ऐसी खबर आ रही है, जिसने सबको चौंका दिया है। कैमरे के पीछे रहकर बड़े-बड़े सेट्स सजाने वाली इस मशहूर शख्सियत पर एक महिला ने बेहद गंभीर और घिनौने आरोप लगाए हैं। विवाद जाने-माने प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे से जुड़ा हुआ है, जिन्हें इंडस्ट्री में बेहद काबिल टेक्नीशियन माना जाता है। आइए पूरा मामला विस्तार से जानें।

आरोप

प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे पर महिला के गंभीर आरोप

दरअसल, एक महिला ने प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे चंडीगढ़ के 'ताज होटल' के एक कमरे में बुलाया था। महिला का आरोप है कि वहां जोहरे ने उसका यौन उत्पीड़न किया, उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन कमरे में बंधक बनाकर (कैद करके) रखा। महिला ने आगे यह भी आरोप लगाया कि उसकी ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी।

धाराएं

जोहरे के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज

शिकायत दर्ज कराने वाली पीड़िता नई दिल्ली की रहने वाली है, जिसने 20 अप्रैल को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच करने के बाद प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 79, 123 और 126(2) के तहत गंभीर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता एक सरकारी कॉलेज में में पढ़ाई कर रही थी, जहां के एक प्रोफेसर ने उसका रिज्यूमे 'धुरंधर' की टीम को भेजा था।

Advertisement

आरोप

पेशेवर चर्चा के बहाने होटल के कमरे में बुलाया

महिला को'धुरंधर' की टीम में असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम पर रखा गया था, जहां जोहरे को उसका मार्गदर्शक बनाया गया था। महिला का आरोप है कि जोहरे ने उसे एक पेशेवर चर्चा के बहाने चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित 'ताज होटल' के एक कमरे में आमंत्रित किया था, लेकिन जब वो तय जगह पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि वहां फिल्म क्रू या टीम का कोई भी दूसरा सदस्य मौजूद नहीं था और वो बिल्कुल अकेली थीं।

Advertisement

दावा

वाइन और रम मिलाकर जबरन पिलाई शराब...?

होटल पहुंचने पर महिला ने देखा कि वहां टीम का कोई और सदस्य मौजूद नहीं था। इसके बाद जोहरे ने उसे धमकी दी कि वो इसके बारे में किसी को भी न बताए, क्योंकि इससे उसकी बदनामी होगी और प्रतिष्ठा खराब हो जाएगी। महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया कि 10 सितंबर, 2025 की रात करीब साढ़े 8 बजे जोहरे ने उसे जबरन वाइन व रम मिलाकर शराब पिलाई और उसे जबरदस्ती अपने करीब खींचने की कोशिश की।

गलत हरकत

उल्टी करने लगी तो भी नहीं छोड़ा- आरोप

जब नशीले पदार्थ के कारण महिला की तबीयत बिगड़ी और वो बाथरूम में उल्टी करने लगी तो जोहरे ने अंदर घुसकर उसके साथ गलत हरकतें जारी रखीं। अगले दिन महिला बाइक टैक्सी से वहां से निकली। महिला का आरोप है कि इस घटना के बाद भी जोहरे ने उसके खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना जारी रखा। बता दें कि जोहरे मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित 'ओबेरॉय स्प्रिंग्स' के रहने वाले हैं।

जानकारी

चंडीगढ़ पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच

इस पूरे मामले की जांच तेजी से चल रही है। बता दें कि जोहरे मनोज बाजपेयी की लोकप्रिय वेब सीरीज 'द फैमिली मैन', अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की सीरीज 'द नाइट मैनेजर', 'धुरंधर' और 'आजाद' जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Advertisement