OpenAI का नया ChatGPT वर्क संभालेगा दफ्तर के सारे काम
OpenAI ने हाल ही में ChatGPT वर्क नाम का एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल लॉन्च किया है। इसे दफ्तर के कामकाज को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है।
अब आपको अलग-अलग जगहों से जानकारी कॉपी-पेस्ट करने या फाइल्स ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। यह टूल खुद जीमेल, स्लैक, गूगल ड्राइव और सेल्सफोर्स से जरूरी जानकारी निकाल लेगा।
यह मुश्किल कामों को भी चरण-दर-चरण पूरा करता है। आप बस अपना लक्ष्य तय कर दीजिए और यह पूरा काम करके दे देगा। यह सिर्फ तब आपसे पूछेगा, जब इसे आपके किसी फैसले की जरूरत होगी।
कई चरणों वाले प्रोजेक्ट्स को करेगा पूरा
ChatGPT वर्क को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह कई चरणों वाले प्रोजेक्ट्स को एक साथ पूरा कर सके।
उदाहरण के लिए, रिपोर्ट तैयार करना या अलग-अलग ऐप्स से जरूरी नोट्स इकट्ठा करना। आप प्रेजेंटेशन या वर्ड डॉक्यूमेंट मांग सकते हैं और बिना दोबारा शुरू किए बदलाव भी करवा सकते हैं।
सारी बातचीत एक ही चैट में मिल जाएगी। इसके लिए किसी अलग लॉग-इन या सेटअप की जरूरत नहीं है। यह टूल ज्यादा समय लेने वाले कामकाज को खुद ही संभाल लेता है, जिससे आपकी उत्पादकता बढ़ती है।