Loading...
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को झटका, चोटिल अब्दुल्ला फजल हुए बाहर
अब्दुल्ला फजल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को झटका, चोटिल अब्दुल्ला फजल हुए बाहर

Jul 25, 2026
11:18 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के उभरते सितारे अब्दुल्ला फजल कमर में चोट के कारण वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसकी पुष्टी की है। फजल को यह चोट गुरुवार को तारौबा स्थित ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण सत्र के दौरान लगी थी।

प्रदर्शन

फजल ने पाकिस्तान के लिए किया है शानदार प्रदर्शन

23 वर्षीय फजल हाल के महीनों में पाकिस्तान के सबसे होनहार प्रतिभाओं में से एक रहे हैं।

उन्होंने मई में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और अपने पहले टेस्ट मैच में टीम के शीर्ष स्कोरर रहे, उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़े थे।

हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर खेले गए अभ्यास मैच में उन्होंने 50 और 48 की पारियां खेली थी। ऐसे में उनका पहले टेस्ट के लिए शुरुआती प्लेइंग इलेवन में होना तय हो गया था।

प्रतिस्थापन

फजल की जगह कौन लेगा?

फजल की चोट ने बल्लेबाज अवैस जफर के लिए डेब्यू का रास्ता खोल दिया है। फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण बाहर हुए सऊद शकील के स्थान पर जफर को टीम में शामिल किया गया था।

अब फजल की अनुपस्थिति में ओपनर के रूप में इमाम उल हक की भी वापसी की उम्मीद है।

2 टेस्ट मैचों में फजल ने 2 अर्धशतकों की मदद और 35.25 की औसत से 141 रन बनाए हैं। प्रथम श्रेणी में उनकी औसत 41.02 की है।

ADVERTISEMENT

उम्मीद

बाबर आजम ने की फजल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

PCB ने कहा की है कि MRI स्कैन और नैदानिक ​​मूल्यांकन के बाद फजल को पुनर्वास अवधि की आवश्यकता होगी।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा, "मैं अब्दुल्ला को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। उनकी प्रतिभा मुझे बहुत प्रेरित करती है। अपनी पहली सीरीज के बाद वे बहुत आत्मविश्वासी थे और उनका मनोबल बहुत ऊंचा था। उनका बाहर होना टीम के लिए झटका है।"

ADVERTISEMENT