Loading...
दिल्ली प्रदर्शन के बीच 2,500 संदिग्ध की पहचान, शराब की दुकानें और 18 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली प्रदर्शन के बीच 2,500 संदिग्ध की पहचान

दिल्ली प्रदर्शन के बीच 2,500 संदिग्ध की पहचान, शराब की दुकानें और 18 मेट्रो स्टेशन बंद

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2026
11:32 am

क्या है खबर?

दिल्ली में चल रहे छात्रों को प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार लगातार सख्ती बढ़ा रही है। आंदोलन को देखते हुए दिल्ली में शराब की दुकानों को सप्ताहांत में जल्दी बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, अब 16 की जगह 18 दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। नई दिल्ली स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं है। साथ ही, पुलिस ने आंदोलन में शामिल आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 2,500 से अधिक लोगों की पहचान की है।

पहचान

आंदोलन में घुसपैठ करने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग आंदोलन में घुस गए हैं, जो भीड़ का हिस्सा बनकर पुलिस को निशाना बना रहे हैं।

अब तक दिल्ली पुलिस ने कुल 15 FIR दर्ज की हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेहरे की पहचान प्रणाली (FRS) से लैस कैमरे लगाए गए हैं।

पुलिस ने FRS के जरिए 20 जुलाई से 24 जुलाई के बीच जंतर-मंतर के आसपास 400 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को पकड़ा है।

सुविधा

अब 18 मेट्रो स्टेशन बंद, नई दिल्ली पर इंटरचेंज नहीं

दिल्ली मेट्रो ने शनिवार सुबह साढ़े 7 बजे से अगले आदेश तक लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम के अलावा झंडेवालान और नई दिल्ली स्टेशन भी बंद कर दिया है।

राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नई दिल्ली स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा नहीं मिलेगी।

ADVERTISEMENT

सेवा

फूड और कैब सेवा पर भी असर

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए धारा 163 लागू की है, जिसके तहत अब कैब सेवा और फूड डिलीवरी करने वालों को भी इन इलाकों में सेवा देने से मना किया जा रहा है।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि उसने किसी भी सेवा पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन संबंधित इलाकों में सीमित फूड डिलीवरी को कहा है।

कैब सेवा देने वाली कंपनियों को भी संबंधित इलाकों में सीमित बुकिंग को कहा गया है।

ADVERTISEMENT

दुकान

अब रात में 8 बजे बंद होंगी शराब की दुकानें

दिल्ली में शराब की दुकानों को भी सप्ताहांत में शाम 8 बजे तक बंद करने को कहा गया है।

गुरुवार को नई दिल्ली क्षेत्र में कई दुकानें जल्दी बंद हो गई, जिससे कई ग्राहक हैरान रह गए। सामान्य परिस्थितियों में, राजधानी में शराब की दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहती हैं।

बता दें कि कनॉट प्लेस में पहले ही दुकानों को शाम 6 बजे तक बंद करने को कह दिया गया है।

निशाना

राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की इस सख्ती पर नाराजगी जताई है और सवाल उठाया है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मेट्रो बंद करो। रास्ते बंद करो। दुकानें बंद करो। इंटरनेट बंद करो। खाना बंद करो। अपना हक मांग रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए। बस एक चीज बंद नहीं कर पाए, मोदी जी - पेपर लीक।'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इस तरह के पांबदियों का विरोध किया है।

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का पोस्ट

बातचीत

आज तीसरे दौर की बातचीत

दिल्ली समेत देशभर में छात्रों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र ने 2 मांगे मान ली हैं।

केंद्र ने 20 जुलाई के शांतिपूर्ण 'चलो संसद' मार्च के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई FIR दर्ज न करने और पेपर लीक के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग मानी है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर इस्तीफे पर फैसला नहीं लिया है। इसको लेकर शनिवार को तीसरे दौर की बैठक है।

ADVERTISEMENT