ब्रिटेन NHS गर्भाशय कैंसर का पता लगाने के लिए AI ब्लड टेस्ट किया इजाद
ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-आधारित ब्लड टेस्ट 'पिनपॉइंट' का ट्रायल किया है।
यह टेस्ट कई महिलाओं को गर्भाशय कैंसर के असहज स्कैन से बचा सकता है। फिलहाल, इंग्लैंड में हर साल करीब 90,000 मासिक धर्म (पीरियड्स) वाली महिलाओं को असामान्य रक्तस्राव के बाद ऐसे स्कैन के लिए भेजा जाता है। हालांकि, इनमें से बहुत कम में ही कैंसर की पुष्टि होती है।
ट्रायल में 99 फीसदी सटीक साबित हुआ
पिनपॉइंट मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके 30 ब्लड मार्कर्स की जांच करता है। अपने ट्रायल के दौरान इसने कैंसर होने या न होने की पहचान करने में 99 फीसदी तक सटीकता दिखाई है।
इसका मतलब है कि हर साल करीब 18,000 महिलाएं बेवजह के स्कैन से बच सकती हैं। मिड यॉर्कशायर NHS ट्रस्ट और लीड्स टीचिंग हॉस्पिटल्स जैसे अस्पताल जल्द ही इसे इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे।
NHS की डॉ. ट्रेसी जैक्सन को उम्मीद है कि इससे मरीजों का तनाव कम होगा और उनके इंतजार का समय भी घटेगा। कैंसर रिसर्च UK का कहना है कि अब तक के नतीजे काफी उम्मीद जगाने वाले हैं।