Page Loader
मिसाइल के दोगुनी रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रहा एस्टेरॉयड, अंतरिक्ष एजेंसियां अलर्ट पर
एस्टेरॉयड 2022 WU11 पृथ्वी की ओर आ रहा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मिसाइल के दोगुनी रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रहा एस्टेरॉयड, अंतरिक्ष एजेंसियां अलर्ट पर

Dec 16, 2022
06:06 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष में अनगिनत एस्टेरॉयड तैर रहे हैं, इनमें से कुछ के बारे में अब तक पता लगाया जा सका है। खोज हुए एस्टेरॉयड में से एक एस्टेरॉयड 2022 WU11 तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और यह कल पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा। बता दें, नासा का प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस सभी एस्टेरॉयड पर नजर रखता है। जब कोई एस्टेरॉयड पृथ्वी के लगभग 80 लाख किलोमीटर के दायरे में आता है तो यह अलर्ट जारी करता है।

जानकारी

98 फीट चौड़ा है एस्टेरॉयड 2022 WU11

नासा द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, एस्टेरॉयड 2022 WU11 इस हफ्ते 17 दिसंबर को पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्टेरॉयड 2022 WU11 किसी विमान के समान 98 फीट चौड़ा है। यह वर्तमान में 38,026 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर आ रहा है। बता दें, एस्टेरॉयड 2022 WU11 को इसे हाल ही में 27 नवंबर, 2022 को खोजा गया था। यह एस्टेरॉयड अपोलो समूह से संबंधित है।