Page Loader
पृथ्वी की ओर 21,276 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा एस्टेरॉयड, अलर्ट पर नासा
एस्टेरॉयड 2015 RN35 पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पृथ्वी की ओर 21,276 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा एस्टेरॉयड, अलर्ट पर नासा

Dec 15, 2022
03:25 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने विभिन्न टेलीस्कोप के मदद से अध्ययन कर आकाशगंगा में मौजूद एस्टेरॉयड पर नजर रखती है। हाल ही में नासा ने एक ऐसे एस्टेरॉयड की खोज की है जो काफी तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह एस्टेरॉयड काफी बड़े आकार का है और इसे 2015 RN35 एस्टेरॉयड के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने के कारण इस एस्टेरॉयड को नासा ने खतरनाक श्रेणी के एस्टेरॉयड में रखा है।

जानकारी

खतरनाक है एस्टेरॉयड 2015 RN35

एस्टेरॉयड 2015 RN35 को 9 सितंबर, 2015 को खोजा गया था। नासा के मुताबिक, एस्टेरॉयड वर्तमान में 21,276 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। इसका आकार किसी बड़ी इमारत के समान करीब 270 फुट है। आज 15 दिसंबर को यह पृथ्वी से 68,600 करोड़ किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। सूर्य से इसकी अधिकतम दूरी 29.7 करोड़ किलोमीटर है, जबकि निकटतम दूरी 14.4 करोड़ किलोमीटर है।