अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने ISS से भेजी स्टारबेस की शानदार तस्वीरें
टेक्नोलॉजी
नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने स्पेस-X के स्टारबेस लॉन्च साइट की कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से ली हैं।
इनके साथ उन्होंने भविष्य के मिशनों के लिए एक खास मैसेज भी दिया है। उन्होंने लिखा, "अंतरिक्ष से स्टारबेस का नजारा, एक सफल लॉन्च के लिए शुभकामनाएं भेज दो।"
2021 से हुई थी नासा में शुरुआत
मेनन 2021 में नासा के साथ जुड़े थे। वह एक इमरजेंसी डॉक्टर के रूप में काम कर चुके हैं और पहले स्पेस-X के फ्लाइट सर्जन भी थे।
भारतीय पिता और यूक्रेनी मां की संतान मेनन का जन्म मिनियापोलिस, मिनेसोटा में हुआ था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तस्वीरों को बहुत पसंद किया।
एक यूजर ने स्टारबेस को 'रॉकेट पैराडाइज' बताया तो दूसरे ने लिखा, "किसी भी रॉकेट से लॉन्च के समय देखे गए अब तक के सबसे शानदार नजारे।"