शनि के छल्लों के नमूने लेने के लिए नासा भेज रहा 2 मिशन
नासा ने शनि के शानदार छल्लों की जांच के लिए 2 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। इन मिशनों का मकसद उन बड़े सवालों के जवाब खोजना है कि आखिर ये छल्ले कैसे बने और किन चीजों से बने हैं।
ये दोनों मिशन सैंपल इकट्ठा करने और उनकी जांच के लिए नई और अनोखी तकनीकों का इस्तेमाल करेंगे, जो 2017 में खत्म हुए कैसिनी मिशन के बाद इस दिशा में एक बड़ा कदम है।
नमूने इक्कठा करने में ली जाएगी AI की मदद
पहला मिशन प्राक्सिस है, जिसमें एक लंबा और लचीला बूम इस्तेमाल किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से इसे नियंत्रित किया जाएगा, ताकि यह शनि के छल्लों से बहुत सावधानी से सैंपल इकट्ठा कर सके। दूसरी योजना के तहत, लगभग 10,000 फेम्टोसैटलाइट्स लॉन्च किए जाएंगे।
ये फेम्टोसैटलाइट्स कुछ सेंटीमीटर के बहुत छोटे प्रोब होंगे, जो शनि के छल्लों और वायुमंडल के बीच से तेजी से गुजरेंगे।
भले ही इनमें से कुछ प्रोब खो जाएं, लेकिन झुंड वाला यह तरीका वैज्ञानिकों को पृथ्वी पर बैठे-बैठे बहुत सारा डाटा देगा।