
MWC 2024: दूसरे दिन टेक्नो और नथिंग समेत अन्य कंपनियों ने की कई बड़ी घोषणाएं
क्या है खबर?
स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 में दूसरे दिन नथिंग और टेक्नो समेत कई अन्य कंपनियों ने अपने-अपने उत्पाद को लेकर घोषणाएं की।
बीते दिन (27 फरवरी) ह्यूमेन ने अपने AI पिन का प्रदर्शन किया, जो कई सेंसर और जेनरेटिव से लैस एक पहनने योग्य उपकरण है। यह स्मार्ट अस्सिटेंट फीचर्स और प्रोजेक्टर के साथ आता है। ह्यूमेन के AI पिन की कीमत 699 डॉलर (लगभग 57,900 रुपये) है।
घोषणाएं
नथिंग फोन 2a के डिजाइन का हुआ खुलासा
MWC 2024 में दूसरे दिन नथिंग ने फोन 2a के डिजाइन को लेकर घोषणाएं की। हैंडसेट के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और अन्य नथिंग हैंडसेट के समान ग्लिफ इंटरफेस भी मिलता है। यह स्मार्टफोन ब्रांड की ओर से एक किफायती पेशकश होने की उम्मीद है।
इवेंट में TCL ने अपनी 50 सीरीज के तहत 5 किफायती फोन लॉन्च किए। सभी स्मार्टफोन अमेरिका में 250 डॉलर (लगभग 20,700 रुपये) से कम कीमत में लॉन्च किए जाएंगे।
घोषणाएं
टेक्नो ने की ये घोषणाएं
टेक्नो ने अपने पहले रोबोट डॉग, डायनामिक 1 की घोषणा की जो जर्मन शेफर्ड से प्रेरित है। AI फीचर्स से लैस रोबोट का उपयोग स्मार्ट होम मनोरंजन, प्रशिक्षण और शिक्षा के लिए किया जा सकता है। इसमें 15,000mAh की बैटरी है।
टेक्नो ने पॉकेट गो को भी पेश किया है। यह एक AR गेमिंग सेट है, जिसमें AR ग्लास और एक कंट्रोलर शामिल है। यह AMD राइजन 78840HS प्रोसेसर से लैस है, जिसे 16GB+1TB स्टोरेज से जोड़ा गया है।