2027 तक आएगा AGI, ऑफिस जॉब्स पर पड़ेगा असर- मो गावडेट
गूगल एक्स के पूर्व मुख्य व्यवसाय अधिकारी मो गावडेट का कहना है कि आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) 2027 तक आ सकता है।
हाल ही के एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि ChatGPT जैसे टूल्स तो बस शुरुआत भर हैं। असली चुनौती टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि यह है कि लोग और संगठन इसका इस्तेमाल किस तरह करते हैं।
उन्होंने साफ कहा कि असली दिक्कत AI में नहीं, बल्कि इस बात में है कि हम इसके साथ क्या करते हैं।
सबसे पहले ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
गावडेट ने अनुमान लगाया है कि AGI सबसे पहले शुरुआती स्तर के ऑफिस जॉब्स पर असर डालेगा। इनमें एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट्स या कॉल सेंटर जैसी भूमिकाएं शामिल हो सकती हैं।
इसके बाद, इसका प्रभाव लॉजिस्टिक्स जैसे मैनुअल कामों पर भी पड़ेगा। वे चेताते हैं कि अगर, सरकारें इन बड़े बदलावों के लिए तैयार नहीं होती हैं तो नौकरियां जाने और बढ़ती महंगाई से समाज में अशांति फैल सकती है।
फिर भी, वे पूरी तरह निराश नहीं हैं। युवाओं को उनका सुझाव है कि वे ऐसे कौशल पर ध्यान दें, जिन्हें AI आसानी से कॉपी नहीं कर सकता। रचनात्मकता, सहानुभूति और बेहतर संवाद जैसी ये क्षमताएं ऑटोमेशन के दौर में उन्हें सबसे अलग पहचान दिलाएंगी।