मेटा ने स्मार्ट ग्लासेज के लिए जारी किया अपडेट, अब चुपके से नहीं कर सकेंगे रिकॉर्डिंग
मेटा अपने रे-बैन और मेटा ब्रांडेड स्मार्ट ग्लासेज के लिए एक अहम अपडेट जारी कर रहा है। इसका मकसद लोगों की प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं को दूर करना है।
अब अगर, कोई उस छोटी-सी LED लाइट से छेड़छाड़ करता है या उसे तोड़ता है, जो यह बताती है कि रिकॉर्डिंग चल रही है तो कैमरा अपने आप बंद हो जाएगा।
साफ है कि अब आप चोरी-छिपे रिकॉर्डिंग नहीं कर पाएंगे। जब तक यह लाइट नहीं जलेगी, तब तक कैमरा भी काम नहीं करेगा।
कंपनी ने उठाए ये भी कदम
यह अपडेट ऐसे समय में आया है, जब कुछ लोगों ने LED को बंद करके चुपके से रिकॉर्डिंग करने के तरीके खोज निकाले थे।
मेटा सिर्फ सॉफ्टवेयर को ही अपडेट नहीं कर रहा, बल्कि ऐसे विज्ञापनों और पोस्ट को भी हटा रहा है, जिनमें इन सुरक्षा फीचर्स को बायपास करने के तरीके बताए जाते हैं।
साथ ही, उन कंपनियों या कारोबारों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है, जो ऐसे हैक्स को बढ़ावा देते हैं। यह अपडेट दूसरी जनरेशन के सभी मॉडल्स पर लागू होगा और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा।