कर्नाटक में AI को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एंथ्रोपिक के साथ की साझेदारी
कर्नाटक सरकार ने अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक के साथ हाथ मिलाया है, जिसका मकसद सरकारी सेवाओं को और भी स्मार्ट और लोगों के लिए सुलभ बनाना है। इस साझेदारी का ऐलान शनिवार को किया गया।
इसके तहत संयुक्त समूह बनाए जाएंगे, जो राज्य के डाटा का इस्तेमाल कर नागरिकों की सेवाओं को बेहतर बनाएंगे।
साथ ही, अलग-अलग भाषाओं में ऐसे प्लेटफॉर्म भी तैयार किए जाएंगे, जिससे सार्वजनिक सेवाओं को सुव्यवस्थित और तेज गति से पहुंचाया जा सके।
क्लाउड सर्टिफिकेशन और AI यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव
राज्य सरकार की योजना है कि छात्रों, पेशेवरों और कंपनियों को एंथ्रोपिक के AI टूल्स का इस्तेमाल सिखाने के लिए क्लाउड सर्टिफिकेशन शुरू किए जाएं।
इसके साथ ही, ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए छठी कक्षा से एक पब्लिक-प्राइवेट AI यूनिवर्सिटी शुरू करने का भी प्रस्ताव है।
इस यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आवश्यक कौशल सिखाना और उन्हें टेक इंडस्ट्री में नौकरी के लिए तैयार करना होगा।