NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / नासा ने बढ़ती गर्मी पर दी चेतावनी, लगातार पांचवें साल बढ़ा जुलाई का तापमान
    अगली खबर
    नासा ने बढ़ती गर्मी पर दी चेतावनी, लगातार पांचवें साल बढ़ा जुलाई का तापमान
    नासा ने बताया कि जुलाई 2023 बीते कई सालों में सबसे गर्म महीना रहा है

    नासा ने बढ़ती गर्मी पर दी चेतावनी, लगातार पांचवें साल बढ़ा जुलाई का तापमान

    लेखन रजनीश
    Aug 15, 2023
    01:10 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि वर्ष 1880 के बाद से जुलाई, 2023 सबसे गर्म महीना रहा है।

    नासा के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई, 2023 पिछले किसी भी जुलाई की तुलना में 0.24 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था।

    बीते महीने की बात करें तो यह महीना 1951 से 1980 के बीच आने वाले जुलाई महीने के औसत तापमान से 1.18 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था।

    रिपोर्ट के मुताबिक, यह सबसे लंबे समय तक भी गर्म रहा है।

    गर्मी

    इन क्षेत्रों के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि

    रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस गर्मी की वजह लंबे समय से चली आ रही ग्लोबल वॉर्मिंग है, जो मुख्य रूप से ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन के कारण होती है।

    दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका और अंटार्कटिक प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों सहित कई क्षेत्रों में जुलाई, 2023 के दौरान औसत तापमान से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप सैकड़ों लोगों की गर्मी से जुड़े विभिन्न कारणों के चलते मौत हो गई।

    रिपोर्ट

    बीते 5 वर्षों से बढ़ रहा है जुलाई का तापमान 

    रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 1880 के बाद से 5 सबसे गर्म जुलाई पिछले 5 वर्षों के भीतर हुई हैं।

    अल नीनो (स्वाभाविक रूप से होने वाला जलवायु पैटर्न) जैसी घटनाएं वैश्विक तापमान में परिवर्तन का कारण बन सकती हैं।

    जुलाई की रिकॉर्ड गर्मी के लिए उच्च समुद्री तापमान भी जिम्मेदार है।

    नासा ने पूर्वी ट्रॉपिकल पैसिफिक क्षेत्र में उच्च समुद्री तापमान को नोट किया है जो मई में शुरू हुई अल नीनो घटना के विकास का संकेत देता है।

    तापमान

    नासा ने की मदद की पेशकश

    अल नीनो वैश्विक तापमान में साल-दर-साल थोड़ी मात्रा में परिवर्तन ला सकता है। वर्तमान अल नीनो का प्रभाव फरवरी-अप्रैल 2024 के बीच महसूस होने की उम्मीद है।

    नासा के ये नए आंकड़े इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि तापमान बढ़ने के मामले में तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।

    अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वह लोगों को भविष्य के लिए तैयार होने में मदद करने के लिए जलवायु परिवर्तन और इसके प्रभावों पर जानकारी देने को तैयार है।

    जलवायु

    अगले साल और अधिक तापमान का अनुमान

    जलवायु परिवर्तन दुनियाभर में लोगों और पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर रहा है। अंतरिक्ष एजेंसियों को उम्मीद है कि इनमें से कई प्रभाव तेज होंगे।

    नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा, "हमें अपने समुदायों और ग्रह की रक्षा के लिए अब कार्य करना चाहिए।"

    उनके मुताबिक समयुदायों के पास सिर्फ एक ही ग्रह है।

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने यह अनुमान जताया है कि अगला साल और भी गर्म होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नासा
    जलवायु परिवर्तन
    ग्लोबल वॉर्मिंग

    ताज़ा खबरें

    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट
    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर उतरीं शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल, सामने आईं तस्वीरें  शर्मिला टैगोर
    गूगल ने एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया नोटबुकLM ऐप  गूगल

    नासा

    आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 360 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां एस्ट्रोयड
    पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आकार का एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा एस्ट्रोयड
    सूर्य पर रिकॉर्ड संख्या में दिखे सनस्पॉट, अंतरिक्ष मौसम को लेकर बढ़ी चिंता सनस्पॉट
    नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 ME4 एस्ट्रोयड

    जलवायु परिवर्तन

    COP26 अध्यक्ष ने भारत-चीन पर उठाए सवाल, जानिए क्या है मामला भारत की खबरें
    जलवायु परिवर्तन से बदला गंगा का प्रवाह, बाढ़ की घटनाओं में इजाफे का खतरा- अध्ययन उत्तराखंड
    ऑस्ट्रेलिया: गर्मी से बचने के लिए सिडनी में काले रंग की छतों पर लगेगी रोक ऑस्ट्रेलिया
    ब्राजील में साल 2020 में जंगलों की आग से हुई 1.7 करोड़ जानवरों की मौत- अध्ययन ब्राजील

    ग्लोबल वॉर्मिंग

    ग्लोबल वार्मिंग के कारण तेज़ी से फैलेगा डेंगू, इस मानसून सुरक्षित रहने के लिए बरतें सावधानी स्वास्थ्य
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्या-क्या कहा, पढ़ें पूरा भाषण इमरान खान
    जलवायु परिवर्तन: फॉसिल फ्यूल और क्लीन एनर्जी पर कितनी सब्सिडी दे रहे बड़े देश? अमेरिका
    धरती बचाने में बनें सहभागी, जानें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर रोजगार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025