एनवीडिया ने पेश की N1X चिप, बदल देगी आपका PC
एनविडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग ने कहा कि जल्द ही हमारे घरों से लेकर कार्यालयों तक अरबों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स काम करते दिखेंगे।
ताइवान में कंपनी के नए N1X प्रोसेसर के लॉन्च पर बोलते हुए हुआंग ने समझाया कि AI की बढ़ती मांग के चलते कंप्यूटर तकनीक में बड़े बदलाव आ रहे हैं।
यह नई N1X चिप में ताकतवर ब्लैकवेल GPU और 20-कोर CPU है, जो पर्सनल कंप्यूटर पर AI के अगले स्तर के काम के लिए ही तैयार की गई है।
माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर ला रही AI सुपरचिप
एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर PCs के लिए एक AI सुपरचिप बना रहा है, जो इस साल के आखिर में बाजार में आएगी। यह सुपरचिप आपके कंप्यूटर के काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगी। यह नई चिप सीधे तौर पर AMD, इंटेल और ऐपल की चिप्स को टक्कर देगी।
हुआंग ने नौकरियों को लेकर उठ रही चिंताओं पर भी बात की। उनका कहना है कि ज्यादा स्मार्ट तकनीक से सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए नए अवसर बनेंगे क्योंकि कोडिंग अब और भी ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी।
इसके अलावा, कंपनी की चिप्स अभी भी ChatGPT जैसे लोकप्रिय AI को सिखाने के लिए बहुत अहम हैं, इसलिए उम्मीद है कि इसकी तकनीक हमारे रोजमर्रा के AI इस्तेमाल का तरीका तय करती रहेगी।