LOADING...
जेफरी एपस्टीन ने नियुक्त किया था निजी हैकर, मुखबिर ने दी थी FBI को जानकारी
फरी एपस्टीन ने एक निजी हैकर नियुक्त किया था

जेफरी एपस्टीन ने नियुक्त किया था निजी हैकर, मुखबिर ने दी थी FBI को जानकारी

Jan 31, 2026
12:46 pm

क्या है खबर?

दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन ने एक निजी हैकर नियुक्त किया था। यह जानकारी न्याय विभाग द्वारा कानूनी रूप से अनिवार्य प्रकटीकरण प्रक्रिया के तहत जारी किए गए दस्तावेज में सामने आई। इसके अनुसार, मुखबिर ने 2017 में संघीय जांच ब्यूरो (FBI) को इस बारे में जानकारी दी थी। कथित हैकर की पहचान नहीं बताई गई, लेकिन उसके बैकग्राउंड और विशेषज्ञता के बारे में कुछ विवरण दिए गए हैं। ये मुखबिर के दावे हैं, न कि FBI के निष्कर्ष।

पहचान 

हैकर खामियों का पता लगाने में माहिर

मुखबिर के अनुसार, हैकर दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र में जन्मा एक इतालवी नागरिक था और iOS, ब्लैकबेरी डिवाइस और फायरफॉक्स ब्राउजर में खामियों का पता लगाने में माहिर था। आरोप है कि हैकर ने जीरो-डे एक्सप्लॉइट और आक्रामक साइबर टूल विकसित किए, जिन्हें मध्य अफ्रीकी सरकार, यूनाइटेड किंगडम (UK) और अमेरिका को बेचा गया। उसने लेबनान स्थित आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह को एक जीरो-डे एक्सप्लॉइट बेचा था। दस्तावेज में यह स्पष्ट नहीं किया है कि एपस्टीन ने हैकर से क्या चाहा था?

आरोप 

बिल गेट्स पर लगाए आरोप 

न्याय विभाग ने घोषणा की कि उसने एपस्टीन फाइल्स से 35 लाख पन्नों के दस्तावेज, 2,000 से अधिक वीडियो और 1.8 लाख तस्वीरें शामिल हैं। ये एपस्टीन द्वारा लिखे गए ड्राफ्ट मैसेज हैं, जिनमें से कुछ माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के तत्कालीन सलाहकार बोरिस निकोलिक की आवाज में हैं। उनमें गेट्स पर रूसी लड़कियों के साथ संबंध बनाने, यौन संक्रमित बीमारी (STD) होने और अपनी पत्नी के लिए एंटीबायोटिक्स मांगने का आरोप लगाया गया है।

Advertisement