अमेजन JBL ट्यून 770NC हेडफोन पर दे रही 40 फीसदी की छूट
टेक्नोलॉजी
अमेजन पर JBL ट्यून 770NC हेडफोंस की कीमत अब 90 डॉलर (करीब 8,500 रुपये) रह गई है। यह इनकी असली 150 डॉलर (करीब 14,000 रुपये) की कीमत पर पूरे 40 प्रतिशत की छूट है।
अगर, आप बिना ज्यादा खर्च किए अच्छे साउंड वाले हेडफोंस चाहते हैं तो यह डील आपके काम आ सकती है।
एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं ये हेडफोन
JBL के ये ट्यून 770NC हेडफोंस एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा के साथ आते हैं, जो बाहर के शोर और ध्यान भटकाने वाली आवाजों को दूर रखते हैं।
एक बार चार्ज करने पर इनकी बैटरी 70 घंटे तक चलती है। इसलिए, आप बिना रुके देर तक गाने सुन सकते हैं या पढ़ाई कर सकते हैं।
ये हेडफोंस वजन में हल्के हैं और इन्हें आसानी से फोल्ड करके कहीं भी ले जाया जा सकता है। ये 3 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध हैं।