LOADING...
इंस्टाग्राम DM से हटाने जा रही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, जानिए निजी चैट पर क्या पड़ेगा असर
इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज से मई में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा हटा रही है

इंस्टाग्राम DM से हटाने जा रही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, जानिए निजी चैट पर क्या पड़ेगा असर

Mar 14, 2026
03:49 pm

क्या है खबर?

मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में डायरेक्ट मैसेज (DM) के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) सुविधा को बंद कर रहा है। कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज पर एक अपडेट में कहा कि यह सुविधा 8 मई के बाद सपोर्ट नहीं करेगी। व्हाट्सऐप के विपरीत कंपनी ने कभी भी E2EE को सभी इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए डिफॉल्ट सेटिंग के रूप में उपलब्ध नहीं कराया था। इसके बजाय, यह कुछ क्षेत्रों के यूजर्स के लिए एक वैकल्पिक विकल्प था।

कारण 

क्यों हटाया जा रहा यह फीचर?

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग को बंद करने का निर्णय यूजर्स के बीच इसकी कम उपयोग के कारण लिया गया। उन्होंने कहा, "DM में E2EE का विकल्प बहुत कम लोग चुन रहे थे, इसलिए हम आने वाले महीनों में इंस्टाग्राम से यह विकल्प हटा रहे हैं।" प्रवक्ता ने बताया कि जो लोग E2EE का उपयोग करना चाहते हैं, वे मेटा के स्वामित्व वाले एक अन्य प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पर आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं।

असर 

इस बदलाव से क्या होगा असर?

इस बदलाव का असर पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप ऐप का इस्तेमाल कैसे करते हैं। अगर, आपके DM में मीम्स की भरमार है और आप स्टोरीज पर तुरंत जवाब देते हैं तो इससे आप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसका इस्तेमाल काम से जुड़ी बातें करने, सेहत के बारे में अपडेट देने या निजी योजनाएं बनाने के लिए कर रहे हैं तो चैट एन्क्रिप्टेड नहीं होने के कारण गोपनीयता का खतरा होता है।

Advertisement