NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल फॉर इंडिया 2023: भारत में होगा पिक्सल फोन का उत्पादन, जानें कार्यक्रम की बड़ी घोषणाएं
    अगली खबर
    गूगल फॉर इंडिया 2023: भारत में होगा पिक्सल फोन का उत्पादन, जानें कार्यक्रम की बड़ी घोषणाएं
    गूगल फॉर इंडिया 2023 कार्यक्रम शुरू हो गया है (तस्वीर: गूगल)

    गूगल फॉर इंडिया 2023: भारत में होगा पिक्सल फोन का उत्पादन, जानें कार्यक्रम की बड़ी घोषणाएं

    लेखन रजनीश
    Oct 19, 2023
    12:14 pm

    क्या है खबर?

    गूगल ने आज (19 अक्टूबर) को आयोजित गूगल फॉर इंडिया 2023 कार्यक्रम में कंपनी की भारत केंद्रित नई योजनाओं की घोषणा की। यह गूगल फॉर इंडिया का 9वां एडिशन था।

    गूगल ने ऑनलाइन लेनदेन को सुरक्षित बनाने के साथ ही ONDC के साथ साझेदारी सहित स्थानीय स्तर पर पिक्सल फोन के उत्पादन आदि से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की।

    इसके अलावा यूट्यूब और गूगल पे आदि के नए फीचर और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।

    पहले

    जनरेटिव आर्टफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं पर जोर

    गूगल इंडिया के ऑपरेशन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जनरेटिव AI और इसके द्वारा प्रस्तुत की जा सकने वाली संभावनाओं पर जोर दिया।

    गुप्ता ने कहा, "जनरेटिव AI की शक्तियों का लाभ उठाने के लिए हमने 4 क्षेत्रों के बारे में बात की है, जो डिजिटल अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेंगे।"

    उन्होंने AI से जुड़ी संभावनाएं तलाशने के लिए हितधारकों, स्टार्टअप्स और कानून प्रवर्तन एजेंसियों सहित अन्य लोगों के साथ सहयोग करने का उल्लेख किया।

    साझेदारी

    ONDC के साथ साझेदारी से गूगल देगी ये सुविधाएं

    गूगल ने ONDC के साथ साझेदारी की जानकारी दी है। गूगल ने गूगल क्लाउड की जनरेटिव AI तकनीक का उपयोग कर साइनकैच के साथ साझेदारी की है, जो कृषि से जुड़े व्यापार के लिए काम करेगा।

    गूगल मैप ने ONDC के साथ साझेदार की है। इससे मेट्रो टिकट बुकिंग की जा सकेगी, यह कुछ महीनों में उपलब्ध होगा।

    गूगल ने जनरेटिव AI के जरिए भाषा को समावेशी बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय के साथ भी साझेदारी की है।

    सिक्योरिटी

    AI आधारित सिक्योरिटी फीचर के जरिए रोके जाएंगे ऑनलाइन फ्रॉड 

    गूगल ने बढ़ते वित्तीय फ्रॉड को रोकने के लिए डिजी कवच पेश किया है। इसके जरिए इससे फ्रॉड के पैटर्न को जल्दी से समझकर उसका पता लगाएगी।

    गूगल ने ह्यूमन इंटेलिजेंस के साथ AI आधारित सिक्योरिटी फीचर में निवेश किया है। इससे गूगल प्ले ने 12,000 करोड़ रुपये के ऑनलाइन फ्रॉड रोके हैं।

    गूगल प्ले प्रोटेक्ट आपके एंड्रॉयड फोन को हानिकारक ऐप्स से सुरक्षित रखने के लिए हमेशा मैलवेयर को स्कैन करता रहता है।

    जानकारी

    गूगल ने पेश किया A ऐप

    गूगल ने ए (A) नाम का एक ऐप भी पेश किया है और यह ऐप कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। गूगल ने कम कीमत में स्टूडेंट्स को क्रोमबुक उपलब्ध कराने के लिए HP के साथ साझेदारी की घोषणा भी की है।

    गूगल पे

    गूगल पे के जरिए लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है सुरक्षित लोन

    गूगल अपने गूगल पे से जुड़ी कई नई सुविधाएं पेश कर रही है। गूगल का लक्ष्य सुरक्षित और जिम्मेदार क्रेडिट विकसित करना है।

    गूगल अपने गूगल पे के जरिए छोटे व्यापारियों को लोन की सुविधा प्रदान करेगी। इसमें केवल 15,000 रुपये से लोन शुरू हो जाएगा।

    गूगल एक्सिस बैंक के साथ एक नई साझेदारी के तह पर्सनल लोन की सुविधा का विस्तार कर रही है। जल्द ही कुछ अन्य बैंकों के साथ भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।

    पिक्सल

    गूगल स्थानीय स्तर पर करेगी पिक्सल स्मार्टफोन का उत्पादन

    गूगल ने भारत में पिक्सल स्मार्टफोन बनाने की योजनाओं की जानकारी दी।

    ये योजना पिक्सल 8 के साथ शुरू की जा सकती है और उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन भारत की मेक इन इंडिया पहल के तहत वर्ष 2024 से लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

    गूगल ने कहा कि वह स्थानीय स्तर पर पिक्सल स्मार्टफोन का उत्पादन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्मार्टफोन निर्माताओं के साथ साझेदारी करेगी।

    यूट्यूब

    विश्वनीय समाचार के लिए यूट्यूब ने पेश किया नया फीचर

    लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब समाचार देने वाले विश्वसनीय स्त्रोतों को एल्गोरिदम तरीके से व्यवस्थित करेगा।

    इस फीचर के लिए बस वीडियो के बगल में न्यूजपेपर के आइकन पर टैप करना होगा। यह समाचारों के लिए एक नया वॉच पेज है।

    यूट्यूब जल्द ही 11 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में लॉन्च होगा।

    गूगल ने नीतियों का उल्लंघन करने वाले 20 लाख से अधिक यूट्यूब वीडियो अप्रैल से जून 2023 के बीच हटाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    ताज़ा खबरें

    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट

    गूगल

    गूगल पिक्सल 8 सीरीज के साथ पिक्सल बड्स प्रो नए कलर में हो सकते हैं लॉन्च  टेक्नोलॉजी
    यूट्यूब पर जल्द खेलने को मिल सकते हैं ये गेम, जानिए क्या है योजना  गेम
    एंड्रॉयड 14 में यूजर्स को मिलेंगे ये नए फीचर्स, जानें किस तरह से होंगे उपयोगी एंड्रॉयड 14
    गूगल पिक्सल वॉच 2 अगले महीने इन फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च  स्मार्टवॉच

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    व्हाट्सऐप यूजर्स को मिलने वाले हैं कई नए फीचर्स, ये काम होंगे आसान व्हाट्सऐप
    इंफोसिस ने टेनिस स्टार राफेल नडाल को बनाया ब्रांड एंबेसडर, जानिए खिलाड़ी ने क्या कहा  इंफोसिस
    AI के नैतिक उपयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ढांचा बनाने की कही बात नरेंद्र मोदी
    रिलायंस AGM: मुकेश अंबानी ने की AI मॉडल घोषणा, किया हर जगह AI देने का वादा रिलायंस इंडस्ट्रीज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025