गूगल क्लाउड का AI मॉडल्स भारत में ही होस्ट करने का ऐलान
गूगल क्लाउड ने ऐलान किया है कि वह अपने सबसे नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स को भारत में ही होस्ट करना शुरू करेगा।
इसका मुख्य लक्ष्य भारतीय यूजर्स और कंपनियों को एडवांस AI टूल्स तक तेज और सुरक्षित पहुंच प्रदान करना है। इसके साथ ही, स्थानीय डाटा नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।
गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) थॉमस कुरियन ने अपनी भारत यात्रा के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने इस दौरान देश में एक नया इंजीनियरिंग हब बनाने की अपनी योजनाओं का भी जिक्र किया।
AI सर्वर्स के निर्माण की भी योजना
कुरियन की योजनाएं केवल सॉफ्टवेयर तक ही सीमित नहीं हैं। वह भारत में AI सर्वर्स के निर्माण को लेकर भी स्थानीय भागीदारों से बातचीत कर रही है।
स्थानीय स्तर पर दमदार AI और हार्डवेयर में निवेश करके गूगल क्लाउड की कोशिश है कि वह भारत और एशिया में बढ़ती मांग को बेहतर तरीके से पूरा कर सके। इससे स्थानीय नियमों का पालन भी सुनिश्चित होगा।