एलन मस्क ने किया ग्रोक इमेजिन टूल से फिल्म बनाने का ऐलान
टेक्नोलॉजी
एलन मस्क ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है। उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI अपने ग्रोक इमेजिन टूल का इस्तेमाल करके हॉमर की मशहूर रचना 'द ओडिसी' पर एक पूरी फिल्म बनाने जा रही है। उन्होंने बताया है कि यह फिल्म ऐतिहासिक रूप से बिल्कुल सटीक होगी और हॉमर की कला के साथ पूरी तरह न्याय करेगी। उन्होंने यह जानकारी एक्स पर शेयर की है।
टेक्स्ट और इमेज से बना सकते हैं एनिमेटेड वीडियो
ग्रोक इमेजिन एक ऐसा टूल है, जिससे टेक्स्ट या तस्वीरों को एनिमेटेड वीडियो में बदला जा सकता है। इन वीडियो में साउंड इफेक्ट्स और म्यूजिक भी शामिल होते हैं।
अभी भले ही ऐसे वीडियो 30 सेकेंड तक ही सीमित हों, लेकिन एक्स यूजर हैवी पल्प ने इसी तकनीक का इस्तेमाल करके 'द ओडिसी' का एक 3 मिनट का सीन तैयार कर दिखाया है।
यह इशारा करता है कि आने वाले समय में फिल्में बनाने का तरीका काफी बदल सकता है।