अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ISS से भेजी बैंगनी बिजली की आकर्षक तस्वीरें
अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से बैंगनी बिजली की कुछ आकर्षक तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने ये नजारे बड़े-बड़े तूफानी बादलों के बीच चमकती बिजली को कैद करते हुए खींचे हैं, जो हवाई जहाज से भी कभी देखने को नहीं मिलते। ISS पर रहते हुए पेटिट ने मौसम के ऐसे अनोखे पल अपने कैमरे में कैद किए हैं, जो धरती पर बैठे लोगों से पूरी तरह छिपे रहते हैं।
इस कैमरे की मदद से ली गई तस्वीर
इन तस्वीरों को खींचने के लिए पेटिट ने निकॉन Z9 कैमरे का इस्तेमाल किया। बिजली की इस तेज चमक को सही तरीके से कैद करने के लिए उन्होंने कैमरे की बेहद तेज सेटिंग्स रखीं। बादलों के बीच चमकती बिजली को वे इन सेटिंग्स के जरिए एक जगह कैप्चर कर पाए। पेटिट ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।
इसके साथ उन्होंने लिखा, "अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से बादलों के बीच चमकती बैंगनी बिजली के नजारे।" ऑनलाइन इन तस्वीरों को देखकर लोग सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने इन्हें शानदार बताया तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ये बस बहुत खूबसूरत हैं।