ऐपल कर रही करीब 200 कर्मचारियों की छंटनी, इन टीमों पर पड़ेगा असर
क्या है खबर?
ऐपल वर्चुअल रियलिटी (VR ) हेडसेट विजन प्रो पर काम करने वाली और साथ ही कई दूसरी टीमों में पदों को खत्म करने जा रही है। सूत्रों के अुनसार, कुल 200 से ज्यादा पद खत्म किए गए हैं, जिनमें से लगभग 100 पद विजन प्रो टीम और बाकी 100 पद सिरी और इंटेलिजेंट सिस्टम्स एक्सपीरियंस नाम की टीमों से जुड़े हैं। कंपनी अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोजेक्ट्स और नए डिवाइस पर ध्यान देने के लिए बदलाव कर रही है।
वजह
इस कारण की जा रही कटौती
ऐपल ने ब्लूमबर्ग को छंटनी की पुष्टि करते हुए कहा कि वह अपने यूजर्स को बेहतरीन अनुभव देने के लिए अपने बिजनेस को बेहतर बनाना चाहती है।
कंपनी ने आगे कहा, "इस बदलाव के तहत हम नई भूमिकाएं तो बनाएंगे ही, लेकिन इससे मौजूदा भूमिकाओं में से कुछ पर भी असर पड़ेगा।"
AI के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश के चलते आईफोन निर्माता अभी बदलाव के एक मुश्किल दौर से गुजर रही है।
चुनौती
अभी कंपनी के सामने आ रही यह चुनौती
AI के विस्तार की वजह से मेमोरी चिप की कमी हो गई है, जिससे उसके मुख्य उत्पादों को बनाने की लागत भी बढ़ गई है।
ऐपल ने इस गर्मी की शुरुआत में मैक और आईपैड की कीमतें बढ़ाई थीं और हाल ही में कंपनी ने अपने सभी मुख्य हार्डवेयर प्रोडक्ट्स के लिए एक लीजिंग प्लान पेश किया है।
यह बढ़ी हुई कीमतों की भरपाई करते हुए ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने की एक कोशिश है।