यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म क्योंं है खास? साजिद-एकता का जादू और मां का साथ
क्या है खबर?
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म 'हीरो की हॉररॉइन' कई मायनों में खास है। एक तरफ जहां साजिद खान का निर्देशन और एकता कपूर का निर्माण इसे बड़ी कमर्शियल फिल्म बनाता है, वहीं दूसरी तरफ खुद यशवर्धन की मां सुनीता आहूजा इस फिल्म में मां के किरदार में नजर आएंगी। इंडस्ट्री में ये अपने आप में एक अनोखा मौका है, जब मां और बेटा एक साथ बड़े पर्दे पर अपनी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
ऐलान
'लापता लेडीज' की नितांशी गोयल का साथ
'लापता लेडीज' से अपनी शानदार अदाकारी का लोहा मनवाने वाली नितांशी गोयल इस फिल्म में यशवर्धन आहूजा के साथ नजर आएंगी।
नितांशी एक कमाल की अभिनेत्री हैं, जिनकी मासूमियत और अभिनय ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है।
अब यश और नितांशी की नई-नवेली जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
फिल्म की कास्टिंग को जैमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेन्द्र काला और सिमरत कौर रंधावा ने और खास बना दिया है।
शुरुआत
यशवर्धन आहूजा के डेब्यू को मिलेगी ब्लॉकबस्टर उड़ान
एकता कपूर और निर्देशक साजिद खान का येह खतरनाक और धमाकेदार संगम इस फिल्म को और भी खास बना देता है।
एकता के प्रोडक्शन हाउस की बेहतरीन कहानियां और साजिद खान की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग का जादू जब पर्दे पर उतरेगा तो दर्शकों को एक अलग ही मनोरंजन का डोज मिलेगा।
इंडस्ट्री के इन दो बड़े दिग्गजों का साथ आना ये साबित करता है कि यशवर्धन आहूजा के डेब्यू को एक भव्य और ब्लॉकबस्टर मंच मिलने जा रहा है।
बयान
इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार
ANI से बातचीत में सुनीता ने फिल्म के बारे में बात की थी।
उन्होंने कहा था, "मैं यश के साथ फिल्म कर रही हूं। मैं एकता कपूर से बहुत प्यार करती हूं। उन्हीं की वजह से मैंने नेटफ्लिक्स का शो 'लॉक अप' किया था। एकता भी मुझे बहुत प्यार करती हैं। यश की फिल्म में मैं उसकी मां का ही रोल कर रही हूं। शायद इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा होगा कि मां और बेटा एक साथ लॉन्च होगा।
वापसी
'रूपा' से गोविंदा की धमाकेदार वापसी
निजी जिंदगी के विवादों के बीच गोविंदा करीब 7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वो जल्द ही फिल्म 'रूपा' के जरिए सिनेमाघरों में लौटेंगे। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें गोविंदा के साथ कोमल रानी स्वर्णकार मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। बतौर लीड हीरोइन ये उनकी पहली फिल्म होगी।
इन दिनों कोमल के साथ गोविंदा के अफेयर की खबरें गपशप के गलियारों में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।