Loading...
'लापता लेडीज' के अभिनेता सतेंद्र सोनी को होटल में बंधक बनाकर पीटा, निर्माताओं पर FIR दर्ज
सतेंद्र सोनी के साथ निर्माताओं की करतूत पर FIR

'लापता लेडीज' के अभिनेता सतेंद्र सोनी को होटल में बंधक बनाकर पीटा, निर्माताओं पर FIR दर्ज

Aug 22, 2026
10:22 am

क्या है खबर?

फिल्म 'लापता लेडीज' से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी ने फिल्म निर्माता पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी व अभिनेत्री प्रगति चौहान के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। सतेंद्र का आरोप है कि फिल्म 'पेड पालकी' की शूटिंग के दौरान उन्हें फीस का भुगतान नहीं किया गया, साथ ही उनके साथ मारपीट, धमकी देने और अवैध रूप से बंधक बनाने जैसी हरकतें की गईं। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले में अभिनेता का समर्थन किया है।

समथ्ग

'पेड पालकी' विवाद में कलाकारों के साथ आया संगठन

AICWA ने सतेंद्र सोनी और उनके साथी अभिनेता श्रीधर दुबे का समर्थन किया है।

संगठन ने अपने एक्स अकाउंट पर बयान जारी कर बताया कि मध्य प्रदेश के मैहर में फिल्म 'पेड पालकी' की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के साथ मारपीट, अवैध रूप से बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी देने और पैसे न देने की गंभीर घटना हुई है।

AICWA इस मामले में कलाकारों को पूरी कानूनी सहायता और मार्गदर्शन दे रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

सवाल

संगठन ने उठाया सुरक्षा पर बड़ा सवाल

AICWA अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने मामले की शुरुआत से कमान संभालकर दोनों अभिनेताओं का व्यक्तिगत समर्थन किया। उनके प्रयासों से 20 अगस्त 2026 को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ FIR दर्ज की गई। संगठन ने कड़ा सवाल उठाया कि जब स्थापित कलाकारों के साथ ऐसा बर्ताव हो सकता है, तो डर और दबाव के कारण चुप रहने वाले छोटे कलाकारों, तकनीशियनों और कामगारों का क्या हाल होता होगा।

ADVERTISEMENT

परिचस

कौन हैं सतेंद्र सोनी?

इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। AICWA ने स्वागत करते हुए निष्पक्ष जांच और गवाहों की सुरक्षा की मांग की है।

बात करें सतेंद्र सोनी की तो उन्होंने 'डॉक्टर जी', 'बवाल', 'रात अकेली है' और 'हैलो बच्चों' जैसी फिल्मों और शो में काम किया है।

उन्हें किरण राव निर्देशित और ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि रही आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' से सबसे ज्यादा पहचान और लोकप्रियता मिली।

ADVERTISEMENT